लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां और हंदवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराये 3 आतंकी

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2019 08:00 IST

शोपियां के केलर इलाके में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के केलर में हुए ऑपरेशन को सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने अंजाम दिया है। हालांकि, इलाके में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है और सर्च ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि चार से छह आतंकी अब भी छिपे हुए हैं। वैसे, इसकी आधिकारिक पु्ष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, हंदवाड़ा के यारू में फायरिंग की खबरें हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और ऑपरेशन जारी है। 

शोपियां में मुठभेड़

इससे पहले बुधवार को आतंकवादियों ने शोपियां में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवाक की पहचान बेमनीपोरा गांव निवासी तनवीर अहमद डार (24) के तौर पर हुई थी।

पिछले हफ्ते भी शोपियां के वापपोरा में में एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गये थे। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में शैक्षिक संस्थान बंद किये गये थे और एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। वहीं, बांदीपोरा में दो आंतकी मारे गये थे। यह मुठभेड़ बांदीपोरा के हाजिल इलाके में हुआ जहां लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गये। दोनों आतंकवादियों की पहचान अली और हुबैब के रूप में की गई जो पाकिस्तानी नागरिक थे।

वहीं, इससे पहले बारामूला जिले के कलंतरा में भी पिछले गुरुवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे। इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में शामिल आमिर रसूल सोपोर निवासी था और एक अन्य आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब