लाइव न्यूज़ :

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए धमाके को डीजीपी ने आतंकी हमला दिया करार, कई एजेंसियां जुटी जांच में, पठानकोट में भी अलर्ट

By अभिषेक पारीक | Updated: June 27, 2021 22:14 IST

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने रविवार को जम्मू हवाईअड्डे पर वायुसेना के अधिकारक्षेत्र वाले हिस्से में हुए दो धमाकों को आतंकवादी हमला करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी ने वायुसेना के अधिकार क्षेत्र वाले हिस्से में हुए धमाकों को आतंकी हमला करार दिया। बीती रात एक बजकर 40 मिनट पर विस्फोटकों से लदे दो ड्रोन गिरे जिससे दो धमाके हुए। छह मिनट के अंतराल पर हुए धमाकों में वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए। 

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने रविवार को जम्मू हवाईअड्डे पर वायुसेना के अधिकारक्षेत्र वाले हिस्से में हुए दो धमाकों को आतंकवादी हमला करार दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस, वायुसेना और अन्य एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं।

हवाईअड्डे पर वायुसेना के अधिकारक्षेत्र वाले हिस्से में बीती रात एक बजकर 40 मिनट पर विस्फोटकों से लदे दो ड्रोन गिरे जिससे छह मिनट के अंतराल पर दो धमाके हुए जिनमें वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सतवारी क्षेत्र में पहले विस्फोट से हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत ढह गई।

इस स्थान की देखरेख का जिम्मा वायुसेना उठाती है और दूसरा विस्फोट छह मिनट बाद जमीन पर हुआ। धमाकों के कुछ ही देर बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है और धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

दूसरी ओर, जम्मू के नरवाल इलाके से पांच किलो आईईडी के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आईईडी के जरिये शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाका करने का प्लान था। 

नआईए की टीम भी पहुंची

धमाके के बाद एनआईए की एक टीम भी जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गई। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि  (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमाकों के बाद एयरफोर्स स्टेशन के बाहर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। 

पठानकोट में भी अलर्ट 

जम्मू हवाई अड्डे के अत्यधिक सुरक्षा वाले वायु सेना स्टेशन पर विस्फोटक से लदे दो ड्रोन के गिरने से धमाके के बाद रविवार को पंजाब के सीमावर्ती जिले पठानकोट में चौकसी बरती जा रही है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि पठानकोट में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास कड़ी निगरानी की जा रही है। पांच साल पहले पठानकोट वायु सेना बेस पर आतंकी हमला हुआ था। पुलिस ने बताया कि पठानकोट और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गयी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया, 'हम स्थिति को देखते हुए निगरानी कर रहे हैं। जब भी इस तरह की कोई घटना होती है तो आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा अलर्ट कर दिया जाता है।' उन्होंने कहा, 'हम अंतर राज्यीय सीमा से आवाजाही पर सघन जांच कर रहे है। हमने वहां भी अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।' उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों पर पंजाब पुलिस की स्वाट टीम और विशेष कमांडो की तैनाती की गयी है। लांबा ने कहा कि जम्मू की ओर जाने वाले और जम्मू कश्मीर की ओर से पठानकोट में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos