लाइव न्यूज़ :

J&K: डीजीपी ने कहा- पाक और आतंकियों को पनाह देने वाले हुए हताश, अब आम लोगों को उकसाने के लिए आजमा रहे तरकीबें

By भाषा | Updated: November 18, 2019 17:39 IST

जम्मू-कश्मीरः वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में डीजीपी ने कानून-व्यवस्था के महत्त्वपूर्ण विषयों पर, महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर और उठाए गए एहतियाती कदमों तथा विभिन्न तरीकों से सर्विलांस के विषय पर प्रत्येक से जानकारी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को पनाह देने वाले लोग हताश हो गए हैं।उन्होंने कहा कि वे आम लोगों को उकसाने तथा डराने के लिए कई तरकीबें आजमा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को पनाह देने वाले लोग हताश हो गए हैं और वे आम लोगों को उकसाने तथा डराने के लिए कई तरकीबें आजमा रहे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सिंह के हवाले से कहा, “पाकिस्तान और आतंकवाद समर्थक हताश हो गए हैं और लोगों को उकसाने और डराने के लिए विभिन्न युक्तियों एवं हिंसा का सहारा ले रहे हैं। लोगों को उनके प्रयासों को विफल करने के लिए चौकन्ना रहना चाहिए।”

प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक ने यहां जिला पुलिस कार्यालय में जोनल साइबर पुलिस थाना का उद्घाटन किया और जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों से केंद्र शासित प्रदेश में शांति भंग कर सकने वाले शरारती तत्वों की पहचान करने को कहा है।डीजीपी ने शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए उनसे सजग रहने और शरारती तत्वों की किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है।

सिंह ने कहा, “आतंकवाद की चुनौती से पूर्व में प्रभावी ढंग से निपटा गया है और इसे पूरी तरह रोकने के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। आतंकवाद के मामलों और आतंकवादियों तथा शरारती तत्वों की हिंसा की उचित जांच कर तार्किक परिणति तक लाया जाना चाहिए। शरारती तत्वों पर सख्त कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।”

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में डीजीपी ने कानून-व्यवस्था के महत्त्वपूर्ण विषयों पर, महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर और उठाए गए एहतियाती कदमों तथा विभिन्न तरीकों से सर्विलांस के विषय पर प्रत्येक से जानकारी मांगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल