लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: लकवाग्रस्त बच्चे को अपना खाना खिलाया, पुलवामा हमले में CRPF टुकड़ी में शामिल था यह जवान, वीडियो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 14, 2019 16:40 IST

बीती 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ की टुकड़ी में आतंकी हमला हुआ था तब इकबाल सिंह भी उसी काफिले में एक गाड़ी चला रहे थे। बच्चे को खाना खिलाने के मामले में उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक लकवाग्रस्त बच्चे को सीआरपीएफ जवान ने अपने हाथों से खाना खिलाया।हवलदार इकबाल सिंह भी सीआरपीएफ की उस टुकड़ी का हिस्सा थे जिस पर बीती 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ हवलदार इकबाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इकबाल सिंह का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में इकबाल एक लकवाग्रस्त बताए जा रहे एक बच्चे को अपने हाथ से खाना खिलाते हुए देखे जा रहे हैं।

बताया जा रहा है हवलदार इकबाल सिंह अपना ही लंच बच्चे को खिला देते हैं। बीती 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ की टुकड़ी में आतंकी हमला हुआ था तब इकबाल सिंह भी उसी काफिले में एक गाड़ी चला रहे थे। बच्चे को खाना खिलाने के मामले में उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

हवलदार इकबाल सिंह के इस काम को ट्विटर पर भी खूब सराहा जा रहा है। अक्षय नाम के यूजर ने लिखा, ''इसे कहते हैं मानवता।'' चौकीदार दीप ढिल्लन ने लिखा, ''एक अच्छा इंसान बनो, एक गर्मजोशी वाला, प्यार करने वाला, किसी की मुस्कराहट का कारण बना, किसी को प्यार का अहसास कराने का कारण बनो और लोगों की अच्छाई में विश्वास करो।''

एक यूजर ने लिखा, ''वाहेगुरू जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह।'' रवि ने लिखा, ''वे सच्चे आदमी हैं।'' जयदीप नाथ ने लिखा, ''इसे मानवता कहते हैं। हर किसी को उसकी तरह होना चाहिए। एक सच्चा आदमी और एक महान सैनिक।''

अमित पांडेय ने लिखा, ''सरदारों का तो दिल होता ही बड़ा है, इंसानियत सीखनी हो तो इनको देखलो।''

चौकीदार दुर्गेश तिवारी ने लिखा, ''इन अलगाववादी कश्मीरियों को कहां ये सब दिखेगा!''

 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"