जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार ने दी 9730 पत्थरबाजों को बड़ी राहत, 9 साल पुराने दर्ज मामले होंगे वापस

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 3, 2018 08:22 PM2018-02-03T20:22:30+5:302018-02-03T20:24:11+5:30

मुख्यमंत्री ने कहा कि, साल 2016 से 2017 के बीच कुल 3773 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 11 हजार 290 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

jammu-kashmir: chief minister Mehbooba Mufti Sayeed government gave big relief to 9730 stone pelters, will back registered case during 2008-2017 | जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार ने दी 9730 पत्थरबाजों को बड़ी राहत, 9 साल पुराने दर्ज मामले होंगे वापस

जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार ने दी 9730 पत्थरबाजों को बड़ी राहत, 9 साल पुराने दर्ज मामले होंगे वापस

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पत्थारबाजी की घटनाओं के मामले में 9730 पत्थरबाजों को राहत दी है। मबबूबा सरकार ने साल 2008 से लेकर 2017 के बीच पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल करीब 9730 लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मंजूरी दी है। जिन लोगों के खिलाफ मामले वापस लिए जाने हैं उसमें पहली बार अपराध करने वाले लोग भी शामिल हैं। 

इस मामले में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि 1745 मामले वापस लेने की सरकार की कार्रवाई कुछ शर्तों पर निर्भर करेगी। यह मामले की पड़ताल के लिए गठित एक समिति की सिफारिशों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4000 से अधिक लोगों को आम माफी देने की सिफारिश की है। ये लोग बीते दो सालों में पथरबाजी जैसी मामूली घटनाओं में शामिल रहे हैं। 

विधानसभा में सत्र के दौरान पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि वह पहली बार अपराध में शामिल लोगों के ब्योरे का खुलासा ऐसे लोगों और उनके परिवार की सुरक्षा के चलते नहीं करेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि, साल 2016 से 2017 के बीच कुल 3773 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 11 हजार 290 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 233 का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, सात मामले स्वीकार नहीं किए गए और 1692 मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए है, जबकि 1841 मामलों में जांच अब भी चल रही है।

Web Title: jammu-kashmir: chief minister Mehbooba Mufti Sayeed government gave big relief to 9730 stone pelters, will back registered case during 2008-2017

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे