लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात तो फिर उड़ी अफवाह, BJP बना सकती है सरकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 2, 2018 09:17 IST

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नेतृत्व वाले राज्य प्रशासनिक परिषद के शुक्रवार की बैठक में लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों को अक्तूबर-दिसंबर में कराए जाने के फैसले का स्वागत किया।

Open in App

श्रीनगर, 2 सितंबर: भरतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से शनिवार को मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से आज राज भवन में मुलाकात की। 

अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नेतृत्व वाले राज्य प्रशासनिक परिषद के शुक्रवार की बैठक में लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों को अक्तूबर-दिसंबर में कराए जाने के फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में होने वाली विकास गतिविधियों के क्रियान्वयन पर करीबी नजर रखने का आश्वासन देते हुए उनके समय पर पूरे किए जाने की बात भी कही।

उल्लेखनीय है करीब तीन महीने पहले बीजेपी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से सम‌र्थन वापस ले लिया था। इससे पीडीपी की महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली सरकार गिर गई थी। इसके बाद से लगातार इस बात को लेकर चर्चा चलती रही कि बीजेपी, पीडीपी के कुछ बागी विधायकों के संपर्क में है और आने वाले दिनों में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

इसीलिए जब बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने गया तो एक बार फिर से कयास लगाने जाए लगे कि क्या बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। लेकिन फिलहाल बीजेपी ऐसी किसी संभावना से इंकार कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण