Jammu Kashmir Assembly Elections: टिकट नहीं, भाजपा ने 'बागियों' को ऐसे किया मैनेज?, संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति, प्रत्याशियों को जिताएंगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 9, 2024 16:00 IST2024-09-09T15:59:08+5:302024-09-09T16:00:15+5:30

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर में नेताओं को शांत करने के लिए भाजपा ने सोमवार को टिकट से वंचित नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी हैं।

Jammu Kashmir Assembly Elections No ticket how BJP managed rebels Appointment important posts organization will make candidates win | Jammu Kashmir Assembly Elections: टिकट नहीं, भाजपा ने 'बागियों' को ऐसे किया मैनेज?, संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति, प्रत्याशियों को जिताएंगे

file photo

HighlightsJammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं।Jammu Kashmir Assembly Elections: पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को वोट पड़ेंगे।Jammu Kashmir Assembly Elections: दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को और तीसरे चरण के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा।

Jammu Kashmir Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित रहे नेताओं को साधने के प्रयास के तहत उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया। पूर्व मंत्री सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुख नंदन को उपाध्यक्ष जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में सत शर्मा को टिकट नहीं दिया है। वह 2014 में जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से जीते थे।

पूर्व अध्यक्ष और भाजपा-पीडीपी सरकार में मंत्री सत शर्मा को फिर से जम्मू कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पिछली विधानसभा में जम्मू पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन अब उनकी जगह अरविंद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

वह कठुआ जिले के बिलावर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे, लेकिन पार्टी ने इस क्षेत्र से सतीश शर्मा को मैदान में उतारा। इसके अलावा, पार्टी ने पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी को अभियान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
एक अन्य पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह बाहू निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी टिकट के आकांक्षी थे, जहां से पार्टी ने विक्रम रंधावा को मैदान में उतारा।

गुप्ता पूर्ववर्ती गांधी नगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, जिसे अब बाहू और जम्मू दक्षिण में विभाजित कर दिया गया है। पार्टी ने उनके स्थान पर अरविंद गुप्ता को जम्मू पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया है। जम्मू जिले की बाहु सीट से कविंदर गुप्ता के स्थान पर पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विक्रम रंधावा को उम्मीदवार बनाया गया है। गुप्ता 2014 के चुनाव में गांधीनगर से निर्वाचित हुए थे।

इसका नाम बदलकर बाहु विधानसभा क्षेत्र कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सरकार में भाजपा के पहले उपमुख्यमंत्री रहे निर्मल सिंह को भी इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। वे 2014 के विधानसभा चुनाव में कठुआ जिले की बिलावर सीट से चुने गए थे।

इस बार उनकी जगह पार्टी ने सतीश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए छठी सूची जारी करने के साथ ही अब तक 62 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिनमें कश्मीर घाटी के 20 उम्मीदवार शामिल हैं, जहां भाजपा विधानसभा चुनाव में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।

Web Title: Jammu Kashmir Assembly Elections No ticket how BJP managed rebels Appointment important posts organization will make candidates win

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे