लाइव न्यूज़ :

आईएस कमांडर मलिक उमैद की गिरफ्तारी के तार जुड़े पंजाब के गुटों से

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 6, 2021 16:32 IST

इस्लामिक स्टेट आफ जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर मलिक उमैद उर्फ अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल रशीद मलिक से पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की। 

Open in App
ठळक मुद्दे संभावना है कि आतंकी को कश्मीर भी ले जाया सकता है।कश्मीर के अलावा पंजाब में आतंकी नेटवर्क के बारे में सुराग जुटाए जाएंगे। उमैद उर्फ अब्दुल्ला यारीपोरा, जिला कुलगाम का रहने वाला है।

जम्मूः आईएस कमांडर मलिक उमैद की गिरफ्तारी के तार पंजाब में एक्टिव आतंकी गुटों से जुड़ते नजर आ रहे हैं क्योंकि पूछताछ में उसने रहस्योदघाटन किया है कि उसे पंजाब से ही हथियार व गोला बारूद लेकर कश्मीर पहुंचाना था।

दरअसल झज्जर कोटली से गत रविवार को पकड़े गए इस्लामिक स्टेट आफ जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर मलिक उमैद उर्फ अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल रशीद मलिक से पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की। 

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पंजाब के आतंकियों का नाम आने के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और अन्य एजेंसियां भी आतंकी उमैद से पूछताछ करेंगी। कश्मीर के अलावा पंजाब में आतंकी नेटवर्क के बारे में सुराग जुटाए जाएंगे। संभावना है कि आतंकी को कश्मीर भी ले जाया सकता है।

उमैद उर्फ अब्दुल्ला यारीपोरा, जिला कुलगाम का रहने वाला है। कश्मीर पुलिस से ओमेद की पूरी जानकारी ली गई है।  बताया जाता हे कि पूछताछ में उसने पंजाब में आतंकी मददगारों के सक्रिय होने की सनसनीखेज जानकारी दी है। साथ ही कहा कि उसे वहां कश्मीर में आंतकी गतिविधियां बढ़ाने के लिए हथियार व पैसे दिए गए।

साथ ही सरहद पार से आने वाली हथियारों की खेप सुरक्षित कश्मीर तक पहुंचाने के फरमान जारी हुए थे। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में दो दिन पहले आतंकी संगठन से जुड़े एक ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) ने ही उमैद को रिवाल्वर, कारतूस और एक लाख 13 हजार दिए।

उसे बताया गया कि जम्मू और पंजाब के बार्डर (पठानकोट) पर हथियारों व गोलाबारूद की खेप लेकर पाक से ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी जगह उतरेगा। उमैद दो दिन पंजाब में किसी जगह रुका रहा है।जिस जगह हथियार फेंकने की जानकारी दी थी वहां पाकिस्तान से ड्रोन नहीं आया।

आकाओं ने कहा था कि हथियारों की खेप दो लोगों ने उसे सौंपनी थी। यह कौन लोग हैं, उसे उनकी कोई जानकारी नहीं है। उसे केवल पठानकोट जम्मू हाईवे पर किसी जगह इंतजार करने को कहा गया था।उसने गहन पूछताछ में बताया कि उसे हथियारों की खेप कश्मीर घाटी तक पहुंचाने का काम सौंपा था।

हथियार व गोलाबारूद को ट्रक में छिपाना भी उन दो लोगों ने करना था। उसे ट्रक को सुरक्षित कश्मीर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। ट्रक कश्मीर से आना था। वह भी उसने ही प्रबंध किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपंजाबआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग