लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 6 आतंकी ढेर, स्वतंत्रता दिवस को टारगेट करने के लिए आए थे उस पार से

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 18, 2023 11:06 IST

सेना प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी 6 आतंकी मार गिराए गए 15 अगस्त के के दिन हमले की साजिश के लिए देश की सीमा में दाखिल हुए थे

श्रीनगर:  सेना ने पिछले 24 घंटों में एलओसी से सटे पुंछ जिले में 6 आतंकियों को ढेर किया है। इनमें से 2 को कल सुबह एलओसी पर ही मार गिराया गया था और चार को आज तड़के सुरनकोट इलाके में। हालांकि सेना इसके प्रति कुछ बोल नहीं रही है पर सूत्र कहते थे कि आज तड़के मारे गए चारों आतंकी भी इसी दल का हिस्सा थे जो घुसपैठ करने में कामयाब रहे थे।

सेना प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के लिए भेजे गए थे और कश्मीर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

आतंकियों पर ड्रोन के जरिए नाइट सर्विलांस से नजर रखी गई थी। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के अधिकारी के अनुसार, आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई।

भारतीय सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अन्य बलों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे। ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी संभवतः विदेशी आतंकवादी हैं और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।

एक सेनाधिकारी का दावा था कि मारे गए आतंकी अमरनाथ यात्रा के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस पर तबाही मचाने के लिए इस ओर आ रहे थे। मारे गए आतंकियों से मिले दस्तावेज इसकी पुष्टि करते थे।

हालांकि सेना अधिकारी इसके प्रति कुछ बोलने को तैयार नहीं थे कि कल मारे गए 6 आतंकियों का आपस में कोई कनेक्शन था या नहीं पर सूत्र कहते थे कि मारे गए सभी आतंकी एक ही दल के हिस्सा थे और आज मारे गए आतंकी घुसने में कामयाब रहे थे। जानकारी के लिए पिछले 8 दिनों में 7 घुसपैठ के प्रयास एलओसी पर हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब