लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: राजौरी में साल 2018 में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 4 आतंकवादी मारे, कई अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2019 20:35 IST

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में चार सक्रिय संदिग्ध आतंकी शामिल हैं, जो अपने चार साथियों के साथ कुलगाम में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए अल बद्र कमांडर से करीबी संपर्क में था।

Open in App

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में पिछले साल हथियारों से लैस आतंकवादियों को मार गिराने और कई अन्य को गिरफ्तार करने के साथ सतर्क पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के प्रसार को रोकने में कामयाब रही। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में चार सक्रिय संदिग्ध आतंकी शामिल हैं, जो अपने चार साथियों के साथ कुलगाम में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए अल बद्र कमांडर से करीबी संपर्क में था।

मन्हास ने बताया कि थल सेना के साथ करीबी समन्वय करते हुए पुलिस आतंकवाद से जुड़ी कई घटनाओं को नाकाम करने में कामयाब रही। मादक पदार्थों और पशुओं की तस्करी सहित गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। 

उन्होंने बताया कि आतंकवाद रोधी मोर्चे पर सुरक्षा बलों ने पिछले साल चार आतंकवादियों को मार गिराया। वे पिछले साल 27 - 28 मार्च की दरम्यिानी रात नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि 38 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने जून 2018 में दो आतंकवादियों को पकड़ा था। वे दोनों एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर घाटी से भाग गए थे। 

मन्हास ने बताया कि इसके अलावा पुलिस और 48 राष्ट्रीय राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान में पिछले साल चार सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम के तहत 11 असमाजिक तत्वों को भी हिरासत में लिया था। 

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत जिले में 32 प्राथमीकियां दर्ज की गई और 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने पशुओं की तस्करी में संलिप्त रहने को लेकर 237 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर