लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: मार्च महीने में सेना ने मार गिराए 29 आंतकी, इस साल 74 हुए ढेर  

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 1, 2019 18:58 IST

कुछ दिनों पहले ही आतंकियों ने पुलवामा में ही केरिपुब के काफिले पर एक आत्मघाती हमला किया था।

Open in App

सुरक्षाबलों ने चुनावों में गड़बड़ करने के आतंकियों के इरादों के मद्देनजर आतंकियों के खिलाफ जो हल्ला बोल ऑपरेशन जारी रखा हुआ है उसको आगे बढ़ाते हुए आज भी तड़के चार आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही वर्ष 2019 में मरने वाले आतंकियों की संख्या बढ़ कर 74 हो गई है जबकि मार्च का महीना आतंकियों के लिए सबसे भारी इसलिए रहा क्योंकि इस महीने में सुरक्षाबलों ने 29 आतंकियों को ठोका है।

कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा इलाके में सोमवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी ढेर कर दिए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है। सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, एक घर में कुछ आतंकी छिपे हैं। इसके बाद उन्होंने इलाके को घेर लिया।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। उनके पास से दो एके राइफल, एक एसएलआर और एक पिस्टल बरामद हुआ है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में सेना के तीन जवान भी घायल हो गए हैं। उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि पुलवामा बीते कुछ समय से आतंकियों के निशाने पर रहा है।

दो दिन पहले ही आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक आम नागरिक को गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद आस-पास के लोग काफी सहमे हुए थे। आतंकियों ने जिस शख्स को मारा, उसका नाम मंजूर अहमद हजाम है। इस घटना के बाद से ही सुरक्षाकर्मी चौकन्ने थे।

कुछ दिनों पहले ही आतंकियों ने पुलवामा में ही केरिपुब के काफिले पर एक आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में केरिपुब के 40 जवान शहीद हो गए थे। केरिपुब का यह काफिला जम्मू से श्रीनगर आ रहा था, तभी इस पर हमला कर दिया गया। हमले के तुरंत बाद ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को उड़ा दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण