लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद खेमे के 20 नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दिया

By विशाल कुमार | Updated: November 17, 2021 15:34 IST

ये 20 नेता पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के खेमे का माना जाता है औ ये पिछले काफी समय से केंद्र शासित प्रदेश में नेतृत्व बदलाव की मांग कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मु कश्मीर कांग्रेस के 20 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।ये 20 नेता पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के खेमे का माने जाते हैं।इन नेताओं में चार पूर्व मंत्री और तीन पूर्व विधायक शामिल।

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए चार पूर्व मंत्रियों और तीन पूर्व विधायकों सहित कम से कम 20 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब माना है कि केंद्र शासित प्रदेश में जल्द चुनाव हो सकते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ये 20 नेता पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के खेमे का माने जाते हैं औ ये पिछले काफी समय से केंद्र शासित प्रदेश में नेतृत्व बदलाव की मांग कर रहे थे।

इसमें कई पूर्व विधायकों के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनवर भट्ट और कुलगाम जिला विकास परिषद के सदस्य अन्यातुल्लाह राथर शामिल हैं।

पूर्व विधायकों जीएन मोंगा और विकार रसूल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन अब सात साल हो गए हैं. हमने बदलाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखा था. बदलाव होने तक हम पार्टी में कोई पद नहीं लेंगे।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और जम्मू कश्मीर की प्रभारी सचिव रजनी पाटिल को लिखे पत्र में नेताओं ने आरोप लगाया है कि मीर के कार्यकाल में 200 से अधिक कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा चुके हैं और कुछ चुपचाप बैठ गए हैं।

कांग्रेस के लोकसभा, डीडीसी, बीडीसी, पंचायत और शहर निकाय चुनाव हारने को गिनाते हुए पत्र में कहा गया कि मीर खुद संसदीय चुनाव हार गए थे और उनके बेटे भी पीएजीडी के साथ संयुक्त उम्मीदवार होते हुए भी चुनाव हार गए थे।

हालांकि, पीसीसी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि ये नेता एक साल से अधिक समय से पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे थे और उनमें से एक करीब तीन महीने पहले कठुआ जिले में रजनी पाटिल के पार्टी कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुआ था। 

टॅग्स :कांग्रेसजम्मू कश्मीरगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया