लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: आतंकी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 11 कर्मचारी बर्खास्त, आतंकवादी सलाहुद्दीन के दो बेटे भी शामिल

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 22:04 IST

जम्मू कश्मीर सरकार ने अपने 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों पर कथित तौर पर आतंकवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में काम करने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर सरकार ने अपने 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।  इन कर्मचारियों पर आतंकवादी संगठनों का सहयोग करने का आरोप है। बर्खास्त कर्मचारियों में आतंकवादी सलाहुद्दीन के दो बेटें भी शामिल हैं। 

जम्मू कश्मीर सरकार ने अपने 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों पर कथित तौर पर आतंकवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में काम करने का आरोप है। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इन कर्मचारियों में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटे भी शामिल हैं। 

इन 11 कर्मचारियों में अनंतनाग से चार, बडगाम से तीन और बारामूला, श्रीनगर, पुलवामा तथा कुपवाड़ा से एक-एक हैं। आरोपी कर्मचारियों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 (2)(सी) के तहत बर्खास्त किया गया है। इस अनुच्छेद के तहत किसी भी तरह की जांच नहीं की जाती है। 

अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त किये गये 11 कर्मचारियों में से चार शिक्षा विभाग में हैं। वहीं दो कर्मचारी जम्मू कश्मीर पुलिस में काम करते हैं। जबकि कृषि, कौशल विकास, बिजली, स्वास्थ्य विभाग तथा एसकेआईएमएस (शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में से एक-एक कर्मचारी कार्यरत था। 

इनमें से अनंतनाग जिले के दो शिक्षक  जमात इस्लामी और दुख्तरन ए मिल्लत की विचारधारा का समर्थन और प्रचार के साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए। वहीं पुलिसकर्मियों पर आतंकवादियों को जानकारी और मदद मुहैया कराने का आरोप है। इनमें से एक कांस्टेबल अब्दुल राशिद शिगन ने तो खुद सुरक्षाबलों पर हमले किए। 

हम आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के दो साल अगस्त में पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू