लाइव न्यूज़ :

उप महापौर समेत बीजेपी के 3 नेताओं ने तोड़े लॉकडाउन के नियम, एफआईआर दर्ज

By भाषा | Updated: April 18, 2020 21:49 IST

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है...

Open in App

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा और एक पूर्व विधायक समेत तीन भाजपा नेताओं पर लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शर्मा, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता और जेएमसी पार्षद संध्या गुप्ता के खिलाफ शहर के पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राहत सामग्री बांटने के उद्देश्य से रघुनाथ बाजार के पास हरि थियेटर गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि नेताओं ने राहत कार्य के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया, जिससे पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्क्त करनी पड़ी।

उप महापौर से संपर्क किए जाने पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर आश्चर्य प्रकट किया और कहा कि वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थीं वहां क्या हुआ उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप