लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मच्छेल में घुसपैठ करते मारे गए दो आतंकी, तीन दिन में 8 आतंकी ढेर, 10 घुसपैठ के प्रयास

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 19, 2023 12:24 IST

सेना प्रवक्ता ने बताया कि मच्छेल सेक्टर में घुसपैठ किए जाने की सूचना मिलने के उपरांत संयुक्त अभियान छेड़ा गया तो कुछ देर तक चलने वाली मुठभेड़ के उपरांत दो आतंकी मारे गए।

Open in App

कश्मीर में कुछ बड़ा करने की खातिर पाक सेना कितनी उतावली है यह पिछले 10 दिनों के भीतर अंजाम दिए जाने वाले 10 घुसपैठ के प्रयासों से साबित होता है। इसमें 8 आतंकी मारे गए हैं। आज भी कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया। पहले ही 24 घंटों में 6 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं।

सेना प्रवक्ता ने बताया कि मच्छेल सेक्टर में घुसपैठ किए जाने की सूचना मिलने के उपरांत संयुक्त अभियान छेड़ा गया तो कुछ देर तक चलने वाली मुठभेड़ के उपरांत दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

उनके कब्जे से चार एके 47 राइफलें, कई हथगोले तथा अन्य गोला बारूद बरामद किया गया है। प्रवक्ता का कहना था कि इलाके में तलाशी अभियान इसलिए जारी है क्योंकि मृत आतंकियों के कब्जे से मिलने वाली 4 एके 47 राइफलें यह अंदेशा पैदा करती हैं कि घुसपैठ करने वालों की संख्या दो से अधिक हो सकती है।

याद रहे इससे पहले पिछले 24 घंटों में पुंछ में ही 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। इनमें से दो तो एलओसी पर ही मारे गए थे जबकि चार पुंछ के भीतरी इलाके में मारे गए। हालांकि सेना अभी भी इस पर चुप्पी साधे हुए है कि सुरनकोटमें मारे गए चारों आतंकी ताजा घुसपैठ करने वाले थे या फिर पुराने थे।

पर इतना जरूर है कि घुसपैठ के ताजा प्रयास पाक सेना के उतावलेपन को दर्शाते थे । सेना कहती है कि पाकिस्तान कश्मीर में कुछ बड़ा करने की खातिर जिस तरह से ताबड़तोड़ आतंकियों को इस ओर धकेल रहा है।

उससे उस सीजफायर के जारी रहने पर भी खतरा मंडराने लगा है जो कई सालों से जारी है। जानकारी के लिए 26 नवम्बर 2003 से एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सीजफायर जारी है।

टॅग्स :आतंकवादीआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ