लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, पुंछ में ऑपरेशन का 27वां दिन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 6, 2021 17:21 IST

आज सुबह थन्नामंडी के ऊंचाई वाले इलाके में कुछ संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने की सूचना के बाद सेना ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच राजौरी-थन्नामंडी मार्ग को बंद कर दिया गया

Open in App
ठळक मुद्दे राजौरी-थन्नामंडी मार्ग को बंद कर दिया गया हैअभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है

जम्मू। एलओसी से सटे राजौरी जिले के थन्नामंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो चुके हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। उधर, राजौरी थन्नामंडी मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

आज सुबह थन्नामंडी के ऊंचाई वाले इलाके में कुछ संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने की सूचना के बाद सेना ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच राजौरी-थन्नामंडी मार्ग को बंद कर दिया गया। वहीं जैसे ही सेना के जवान आतंकियों के नजदीक पहुंचे, उन्होंने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। अभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादियों का यह दल उसी का हिस्सा है, जिन्होंने पुंछ में सुरक्षाबलों पर हमला किया था।

इस बीच पुंछ जिले के सुरनकोट, मेंढर और राजौरी जिले के थन्नामंडी में जारी आतंकियों के खिलाफ आप्रेशन का आज 27वां दिन है। 11 अक्टूबर को सुरनकोट जंगल में और 14 अक्टूबर को मेंढर जंगल में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित नौ सैनिक शहीद हुए थे। सेना ने इस अभियान को आधिकारिक तौर पर खत्म करने की घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी