लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में दो और आतंकी ढेर, तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 14, 2022 08:18 IST

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने कल देर रात दो आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तानी कमांडर अब्दुल्ला गोजरी और लश्कर का स्थानीय कमांडर मुसैब अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की फिराक में था।

Open in App

जम्मू: श्रीनगर के बेमिना में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। इनकी पहचान पाकिस्तानी कमांडर अब्दुल्ला गोजरी और लश्कर के स्थानीय कमांडर मुसैब के तौर पर हुई है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

पुलिस के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी अमरनाथ यात्रा पर हमला करने बीते माह कश्मीर में घुसपैठ करने वाले लश्कर के तीन सदस्यीय आत्मघाती दस्ते में शामिल थे। इस दस्ते का एक पाकिस्तानी आतंकी हांजला छह जून को सोपोर के जालूरा में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी बीते माह पाकिस्तान से भेजे गए लश्कर के तीन सदस्यीय दस्ते के सदस्य थे। पाकिस्तान में बैठे लश्कर कमांडरों ने पहलगाम के रहने वाले आदिल हुसैन मीर उर्फ अबु सूफियान उर्फ मुसैब के साथ दो पाकिस्तानी आतंकी हांजला निवासी लाहौर और अब्दुल्ला गोजरी निवासी फैसलाबाद को भेजा था। 

इस दल के कश्मीर में दाखिल होने के बाद से ही सुरक्षाबल इसके पीछे लगे हुए थे। छह जून को सोपोर के जालूरा में सुरक्षाबलों ने इन तीनों आतंकियों को घेर लिया था। मुठभेड़ में हांजला मारा गया था, जबकि उसके अन्य साथी बच निकले थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण