लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, मरने वालों में अंसार गजवातुल हिंद का चीफ भी शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 29, 2020 00:00 IST

आज जो आतंकी मारे गए हैं उनमें एक अंसार गजवातुल हिंद का मुखिया बुरहान कोका भी शामिल है। पर उसकी पहचान के प्रति फिलहाल सरकारी तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों के एक अन्य दल ने मेलहोरा गांव में प्रवेश करने व बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। पुलिस का कहना है कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें मेलहोराग गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

जम्मू: कश्मीर में 48 घंटो के भीतर 4थी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने शोपियां में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। पिछले 48 घंटों में होने वाली चार मुठभेडों में 14 आतंकी मारे जा चुके हैं। बताया जाता है कि आज जो आतंकी मारे गए हैं उनमें एक अंसार गजवातुल हिंद का मुखिया बुरहान कोका भी शामिल है। पर उसकी पहचान के प्रति फिलहाल सरकारी तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें मेलहुरा गांव में तीन से चार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस की एसओजी टीम ने सेना की 55आरआर और सीआरपीएफ की 178 और 179 बटालियन के जवानों के साथ जब गांव की घेराबंदी करते हुए घर-घर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों के एक अन्य दल ने मेलहोरा गांव में प्रवेश करने व बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। पुलिस का कहना है कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें मेलहोराग गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना, सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ जब उन्होंने गांव की घेराबंदी करते हुए घर-घर सर्च आॅपरेशन शुरू किया, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया