लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: रामबन में एक बैग से तीन आईईडी बरामद, पुलिस सतर्क, त्योहारी सीजन में आतंकी साजिश पर सुरक्षाबलों की नजर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 13, 2022 13:33 IST

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों को जंगल से एक बैग में तीन आईईडी विस्फोटक बरामद हुए। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र में तलाशी शुरू की गई थी।

Open in App

जम्मू: रामबन में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा बलों को जंगल से एक बैग में तीन आईईडी विस्फोटक बरामद हुए। अधिकारियों ने गुरुवार ये जानकारी दी। दूसरी ओर त्योहारों के मौसम में जम्मू में आतंकी साजिश को नाकाम बनाने की खातिर जम्मू पुलिस ने नागरिकों का सहयोग मांगा है और कहा है कि वे सतर्क रहें।

रामबन के गूल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को संदिग्ध बैग से तीन आईईडी बुधवार देर रात बरामद हुए। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र में तलाशी शुरू की गई थी। तलाशी के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बम निरोधक दस्ते ने बैग में तीन आईईडी होने की पुष्टि की। इस दौरान क्षेत्र में यातायात की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।

अधिकारियों ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध आतंकवादियों ने जिले में हमला करने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

इस बीच आने वाले दिनों में त्योहारों के मद्देनजर भी जम्मू पुलिस सतर्क हो गई है। भीड़भाड़ की आड़ में शरारती तत्व या आतंकी किसी वारदात को अंजाम न दे सकें इसलिए पुलिसकर्मी लगातार शहर के बाजारों में गश्त कर रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी