लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः राजौरी से भारी हथियार बरामद, हंदवाड़ा में दो ओवर ग्राउंड वर्कर हथियारों समेत अरेस्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 30, 2020 16:23 IST

राजौरी में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने के लिए पाकिस्तान जी-तोड़ कोशिश को नाकाम बनाते हुए सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलियाकत अहमद मीर और आकिब रशीद मीर को गिरफ्तार किया। ये दोनों एक मोटरसाइकल पर सवार थे।दोनों को चिनार पार्क हंदवाड़ा के पास पकड़ा गया है। दोनों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है।अधिकारियों ने बताया कि सतर्क भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस हर बार उनके मंसूबों को नाकाम बना रही है।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में आतंकियों के दो ओवरग्राउंड वर्करों लियाकत अहमद मीर और आकिब रशीद मीर को गिरफ्तार किया। ये दोनों एक मोटरसाइकल पर सवार थे।

दोनों को चिनार पार्क हंदवाड़ा के पास पकड़ा गया है। दोनों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है। वे दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के लिए हथियारों का बंदोबस्त कर रहे थे। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। जबकि जिला राजौरी में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने के लिए पाकिस्तान जी-तोड़ कोशिश को नाकाम बनाते हुए सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस हर बार उनके मंसूबों को नाकाम बना रही है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त दल ने जिला राजौरी के गंभीर मुगलन जंगल में एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए उसमें रखे गए भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किए हैं।

एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। डिप्टी एसपी आप्रेशन्स इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में सेना की 38 आरआर और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की टीम गंभीर मुगलन के जंगलों में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

एसडीपीओ मंजाकोट निसार खुजा और एसएचओ मंजाकोट पंकज शर्मा समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अभियान में शामिल थे। गंभीर मुगलन के पास घने जंगलों के बीच एक ठिकाना मिला जो जमीन के नीचे बनाया गया था परंतु उसका मुंह पत्थरों ढका हुआ था।

ठिकाने की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुए। इनमें 02 स्वचालित एके 47 राइफल, 02 एके मैगजीन, एके की 270 गोलियां, 02 चीन निर्मित पिस्तौल, 02 पिस्टल मैगजीन, 75 पिका राउंड, 12 खाली राउंड, 10 डेटोनेटर और 5-6 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षबलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।पुलिस को शक है कि हथियार रखने वाले आतंकी या फिर उनके ओवरग्राउंड वर्कर आसपास के इलाके में ही रहते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर