लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः नए भूमि कानून को लेकर बवाल, पीडीपी नेता गिरफ्तार, आफिस सील, विपक्षी दल एकजुट, 31 अक्तूबर को बंद का आह्वान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 29, 2020 18:13 IST

नए भूमि कानून के खिलाफ घाटी में पीडीपी द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मार्च में शामिल पीडीपी के पूर्व एमएलसी खुर्शीद आलम सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए पीडीपी के श्रीनगर स्थित मुख्यालय को सील कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलगाववादियों ने भी 31 अक्तूबर शनिवार को इस मुद्दे पर कश्मीर में बंद का आह्वान किया है। केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ पीडीपी नेताओं ने आज श्रीनगर पार्टी मुख्यालय से प्रेस एन्क्लेव तक विरोध रैली का आयोजन किया था। पार्टी के नेता विरोध मार्च में शामिल होने के लिए जैसे ही पार्टी मुख्यालय पहुंचे वहां पहले से ही तैनात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में जमीन की खरीद फरोख्त के लिए लागू किए गए नए कानून के कारण मचा हुआ बवाल बढ़ता जा रहा है। इस सिलसिले में पुलिस ने पीडीपी के विरोध मार्च को नाकाम बनाते हुए कई नेताओं को गिरफ्तार करने के साथ ही पीडीपी के श्रीनगर आफिस को सील कर दिया है।

 

जम्मू में भी सारा विपक्ष इसके विरोध में एकजुट हो चुका है। यही नहीं अलगाववादियों ने भी 31 अक्तूबर शनिवार को इस मुद्दे पर कश्मीर में बंद का आह्वान किया है। नए भूमि कानून के खिलाफ घाटी में पीडीपी द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मार्च में शामिल पीडीपी के पूर्व एमएलसी खुर्शीद आलम सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए पीडीपी के श्रीनगर स्थित मुख्यालय को सील कर दिया है।

केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ पीडीपी नेताओं ने आज श्रीनगर पार्टी मुख्यालय से प्रेस एन्क्लेव तक विरोध रैली का आयोजन किया था। पार्टी के नेता विरोध मार्च में शामिल होने के लिए जैसे ही पार्टी मुख्यालय पहुंचे वहां पहले से ही तैनात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई का पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विरोध किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज पारा वाहिद, खुर्शीद आलम, राउफ भट, मोसिन क्यूम को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे भूमि संबंधी कानूनों का विरोध करने के लिए एकत्र हुए थे। हम सामूहिक रूप से अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे और जनसांख्यिकी को बदलने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस कानून का विरोध यहीं नहीं रुका है। जम्मू में भी इस कानून के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है। कांग्रेस के साथ पैंथर्स पार्टी ने नए भूमि सुधारों को जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों से खिलवाड़ करार दे भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। कांग्रेस व पैंथर्स पार्टी भूमि सुधारों का मुद्दा बनाकर जम्मू में बड़े पैमाने पर आंदोलन की तैयारी कर रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह दल भाजपा को घेरने के लिए एक मंच पर भी आ सकते हैं। दोनों पार्टियां जल्द इस मुद्दे पर उपजे राजनीतिक हालात पर चर्चा कर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे।

इस मुद्दे पर जम्मू में प्रदर्शन कर चुके पैंथस पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह का कहना है कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों को दांव पर लगा दिया है। पार्टी ने पहले लोगों के रोजगार के अधिकार दाव पर लगाए व अब ऐसी व्यवस्था कर दी है जिससे कोई भी आसानी से जमीन खरीद सकता है। इससे स्टेट सब्जेक्ट के बाद डोमिसाइल भी अप्रासंगिक हो गया है।

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा का कहना है कि भाजपा ने अपने राजनीतिक एजेंडा को पूरा करने के लिए लोगों को गुमराह किया है। जम्मू-कश्मीर में संसाधन और नौकरियों के साधन पहले से ही कम है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपना राजनीतिक एजेंडा लागू करने के लिए लोगों को गुमराह किया है।

जम्मू-कश्मीर में संसाधन और नौकरियों की पहली से कमी थी उस पर बेरोजगार युवाओं के हितों को भी दांव पर लगा दिया। इस कानून का कश्मीरी पंडितों ने भी विरोध करना आरंभ किया है जबकि अलगाववादी नेता मीरवायज उमर फारूक ने इस मुद्दे पर कश्मीर में शनिवार को बंद का आह्वान किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयभारत सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे