लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: तीन महीनों के बाद घाटी में फिर से शुरू हुई रेल सेवाएं, अनुच्छेद 370 हटाए जाने की वजह से थी बाधित

By भाषा | Updated: November 17, 2019 17:44 IST

अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटने संबंधी केन्द्र की घोषणा से पहले तीन अगस्त को सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरेल सेवा मंगलवार को आंशिक रूप से शुरू हुई थी। तीन अगस्त को सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया था।

कश्मीर घाटी में रविवार को रेल सेवाएं पूरी तरह से फिर से शुरू हो गईं। रेलगाड़ी दक्षिण कश्मीर के रास्ते श्रीनगर से बनिहाल के लिए रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा कारणों से रेल सेवा तीन महीनों से अधिक समय तक बाधित रही। ट्रेन बनिहाल पहुंचने से पहले श्रीनगर स्टेशन और दक्षिण कश्मीर के स्टेशनों से होकर गुजरी।

रेलवे के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घाटी में रेल सेवा आज सुबह पूरी तरह से बहाल हो गई और ट्रेन बारामूला से बनिहाल के लिए रवाना हुई।’’ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने रेल सेवा शुरू करने से पहले श्रीनगर-बनिहाल मार्ग पर शनिवार को दो बार ‘ट्रॉयल रन’ किया था और रविवार की सुबह ट्रेन का एक और परीक्षण किया गया।

रेल सेवा मंगलवार को आंशिक रूप से शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने रेलवे को सुरक्षा कारणों से सुबह दस बजे से अपराह्र तीन बजे तक ही ट्रेनों का संचालन करने के निर्देश दिये है। अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटने संबंधी केन्द्र की घोषणा से पहले तीन अगस्त को सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि यहां साप्ताहिक बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि शहर में कुछ मार्गों और घाटी के अन्य क्षेत्रों में कुछ मिनी बसों का संचालन शुरू हो गया। प्री-पेड मोबाइल फोन और सभी इंटरनेट सेवाएं गत पांच अगस्त से ही बाधित हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब