लाइव न्यूज़ :

LOC पर तनावः पाक सेना ने गोलाबारी की और मिसाइल दागे, आर्मी ने दिया करारा जवाब, दुश्मन को भारी नुकसान, pak के कई जवान ढेर!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 20, 2020 16:23 IST

जवाबी कार्रवाई में इस ओर से भी होने वाला मिसाइलों का इस्तेमाल उसे जबरदस्त क्षति पहुंचा रहा है। अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में पाक सेना ने आतंकियों को इस ओर धकेलने की मंशा से गोलाबारी ओर मिसाइलें दागने के बावजूद मुंह की खाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई में केरी बट्ल के सामने पाकिस्तान की ओल्ड काकड़ी व न्यू काकड़ी पोस्टों पर उसके कई सैनिक मारे गए और घायल हो गए।संख्या की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जानकारी के लिए इस समय भारतीय सेना का हौसला बुलंद है।आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए एलओसी पार आतंकियों के कुछ लांचिंग पैड भी हैं।

जम्मूः पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी के विभिन्न सेक्टरों में पाक सेना युद्ध के समान परिस्थितियों को पैदा किए हुए है। गोलों की बरसात के बीच अब उसने कई सेक्टरों में छोटे मिसाइलों का इस्तेमाल भी खुल कर करना आरंभ किया है।

यह बात अलग है कि जवाबी कार्रवाई में इस ओर से भी होने वाला मिसाइलों का इस्तेमाल उसे जबरदस्त क्षति पहुंचा रहा है। अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में पाक सेना ने आतंकियों को इस ओर धकेलने की मंशा से गोलाबारी ओर मिसाइलें दागने के बावजूद मुंह की खाई है।

जवाबी कार्रवाई में केरी बट्ल के सामने पाकिस्तान की ओल्ड काकड़ी व न्यू काकड़ी पोस्टों पर उसके कई सैनिक मारे गए और घायल हो गए। संख्या की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जानकारी के लिए इस समय भारतीय सेना का हौसला बुलंद है।

ऐसे में उसकी सटीक गोलाबारी व मिसाइलों के हमले से पाकी चौकियों को नुकसान पहुंचा है। इनमें आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए एलओसी पार आतंकियों के कुछ लांचिंग पैड भी हैं। इसी का बदला लेने के लिए पाक सेना ने बुधवार को भी गोलाबारी की और आज भी मिसाइल दागे। इस दौरान भारतीय सेना के 3 जवान घायल हो गए व सेना की दो खच्चरें भी इस गोलाबारी में मारी गई।

इस गोलाबारी का भी करार जवाब दिया गया जिससे दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है। सैन्य सूत्रों के अनुसार कड़ी जवाबी कार्रवाई से सीमा पार पाकिस्तान के सैनिकों का मनोबल गिरा हुआ है। ऐसे में उसके सैनिक बड़ी हिम्मत जुटाने के बाद गोलाबारी करते हैं।

सेना के पीआरओ डिफेंस जम्मू लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद का कहना है कि पाकिस्तान एलओसी के हालात बिगाड़ने की मंशा से गोलाबारी करता है। उसके मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए सेना की ओर से हर संभव कार्रवाई की जा रही है।

वहीं आज पाकिस्तान की ओर से दागे गए 52 एमएम मोर्टार के गोले केरी, बट्टल, बलडोह गांवों में खेतों में गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है। खेतों से कुछ ही दूरी पर लोगों के घर हैं। ऐसे में जब पाकिस्तान गोलाबारी की रेंज बढ़ाकर 82 एमएम के मोर्टार दागता है तो लोगो के घर भी इस गोलाबारी की रेंज में आ जाते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनागृह मंत्रालयराजनाथ सिंहसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह