एलओसी पर गोलाबारी, कोल्हापुर के हवलदार संग्राम पाटिल शहीद, एक जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Published: November 21, 2020 12:38 PM2020-11-21T12:38:15+5:302020-11-21T15:53:26+5:30

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। शहीद जवान की पहचान हवलदार पाटिल संग्राम शेखर निवासी कोहलापुर महाराष्ट्र के तौर पर हुई है।

Jammu and Kashmir LOC fire Kolhapur Havildar Sangram Patil martyr one injured | एलओसी पर गोलाबारी, कोल्हापुर के हवलदार संग्राम पाटिल शहीद, एक जख्मी

पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार शेल दागे। (file photo)

Highlights17वीं बरसी के दिन से 4 दिन पूर्व पाक सेना ने एक बार फिर एलओसी पर गोलों की बरसात की है।घायल दूसरा जवान नायक रैंक का है। घायल जवान को राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलाबारी का यह सिलसिला आज तड़के शुरू हुआ।

जम्मूः सत्रह साल पहले एलओसी पर जिस संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी, उसकी 17वीं बरसी के दिन से 4 दिन पूर्व पाक सेना ने एक बार फिर एलओसी पर गोलों की बरसात की है।

नतीजतन राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। शहीद जवान की पहचान हवलदार पाटिल संग्राम शेखर निवासी कोहलापुर महाराष्ट्र के तौर पर हुई है।

वहीं घायल दूसरा जवान नायक रैंक का है। घायल जवान को राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलाबारी का यह सिलसिला आज तड़के शुरू हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार शेल दागे। गोलाबारी की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने हवलदार शेखर को शहीद घोषित कर दिया। वहीं भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया है। पांच से छह पाकिस्तान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सेना ने सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सेना का कहना है कि पाक की यह गोलाबारी आतंकवादियों की घुसपैठ के इरादे से की गई है। गांववालों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर तुरंत सेना या फिर पुलिस को सूचित करने को कहा गया है। फिलहाल दोनों ओर से रूक-रूककर गोलाबारी जारी है।

जानकारी के लिए एलओसी पर संघर्ष विराम 25 नवम्बर को अपने 17 साल पूरे करने जा रहा है पर पाक सेना इसे तोड़ने पर आमादा हो गई है। यही कारण था कि अब वह तोपखानों का खुल कर इस्तेमाल कर भारतीय पक्ष को भी बोफोर्स के मुंह खोलने को मजबूर कर रही है।

Web Title: Jammu and Kashmir LOC fire Kolhapur Havildar Sangram Patil martyr one injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे