लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में आतंकियों ने प्रादेशिक सेना के जवान को अगवा किया, परिजन बोले- छोड़ दो नौकरी छुड़वा देंगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 3, 2020 16:06 IST

मिली जानकारी के अनुसार, टीए में कार्यरत शाकिर मंजूर ईद-उल-जुहा के मुबारक मौके पर छुट्टी लेकर गत सप्ताह ही अपने घर आया था। वह शोपियां में तैनात था जबकि उसका घर कु़लगाम में है।

Open in App
ठळक मुद्देअगवा जवान के परिजनों ने आतंकियों से उसकी रिहाई की अपील करते हुए कहा है कि वह उसकी नौकरी छ़ुड़वा देंगे।गत शाम को जब वह अपनी मारुति कार जेके22बी-3968 में वापस अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुआ।लोगों ने सड़क पर कुछ धुआं उठता देखा। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां आग की लपटों में घिरी कार नजर आयी।

जम्मूः कुलगाम में आतंकियों ने प्रादेशिक सेना (टीए) के जवान को अगवा कर लिया है। सुरक्षाबलों ने उसे आतंकियों की चंगुल से मुक्त कराने के लिए कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चला रखा है।

इस बीच, अगवा जवान के परिजनों ने आतंकियों से उसकी रिहाई की अपील करते हुए कहा है कि वह उसकी नौकरी छ़ुड़वा देंगे। यहां मिली जानकारी के अनुसार, टीए में कार्यरत शाकिर मंजूर ईद-उल-जुहा के मुबारक मौके पर छुट्टी लेकर गत सप्ताह ही अपने घर आया था। वह शोपियां में तैनात था जबकि उसका घर कु़लगाम में है।

गत शाम को जब वह अपनी मारुति कार जेके22बी-3968 में वापस अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुआ। देर रात गए रबंहामा में स्थानीय लोगों ने सड़क पर कुछ धुआं उठता देखा। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां आग की लपटों में घिरी कार नजर आयी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचित किया।

पुलिस और सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब छानबीन की तो पता चला कि कार मुजफ्फर मंजूर की है। कार के मालिक का पता लगाया गया। पता चला कि कार टीए का जवान शाकिर मंजूर चला रहा था। उसकी बटालियन में संपर्क किया गया तो पता चला कि वह तो वापस पहुंचा ही नहीं है। पुलिस को अपने तंत्र से पता चला है कि शाकिर मंजूर का आतंकियों ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने शाकिर को आंतकियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर एक तलाशी अभियान चला रखा है। संबधित सूत्रों ने बताया कि रंबहामा के साथ सटे जिला शोपियां और जिला अनंतनाग के गांवों में भी तलाशी ली जा रही है। जिस जगह कार मिली है, उसके आसपास के खेतों और बागों के ऊपर ड्रोन भी उड़ाया जा रहा है। खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। अलबता, अभी तक अगवा जवान का कोई सुराग नहीं मिला था।

जानकारी के लिए आतंकियों ने इससे पहले जून 2018 में बकरीद पर घर आ रहे पुंछ निवासी जवान औरंगजेब का दक्षिणी कश्मीर के शादीमर्ग इलाके से अपहरण कर लिया था। बाद में जवान की हत्या कर दी थी। इसी तरह शादी के सिलसिले में घर गए लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज की आतंकियों ने नौ मई, 2017 को अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसे काफी यातनाएं दी गई थीं। इन दो घटनाओं के अलावा एसपीओ, पुलिसकर्मियों और जवानों के अपहरण की और भी कई घटनाएं हुई हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीश्रीनगरगृह मंत्रालयगिरीश चंद्र मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष