लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग हमले के बाद जारी है भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मरहामा में दो से तीन आतंकवादियों को घेरा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 29, 2020 15:59 IST

घेराबंदी में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की सूचना है। सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के अनुसार इन आतंकवादियों ने मरहामा में सेना के 03 आरआर बटालियन के एक दल पर अचानक से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग के मरहामा इलाके के संगम गांव में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरे में लिया हुआ है। दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।सुरक्षाकर्मी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू करते आतंकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। आतंकी संगल इलाके में छिप गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

जम्मूः कश्मीर में आतंकी हमलों में आई बिजली सी तेजी का परिणाम है कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ें बढ़ती जा रही हैं। आज भी अनंतनाग के मरहामा इलाके के संगम गांव में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरे में लिया हुआ है। दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।

घेराबंदी में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की सूचना है। सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के अनुसार इन आतंकवादियों ने मरहामा में सेना के 03 आरआर बटालियन के एक दल पर अचानक से हमला कर दिया। हमले के बाद ये आतंकवादी संगम गांव में छिप गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

परंतु इससे पहले की सुरक्षाकर्मी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू करते आतंकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। दल में शामिल जवानों ने आतंकियों का पीछा शुरू कर दिया। इस बीच अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी बुला लिया गया। आतंकी संगल इलाके में छिप गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि सोमवार को शोपियां जिले में आतंकियों ने बीडीसी कर्मचारी के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आतंकी मौके से भाग निकले थे।

उनकी तलाश के लिए पूरे इलाके में अभियान चलाया गया। हालांकि, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बताते हैं कि सोमवार की शाम को आतंकी नीलदूरा गांव पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी साब्जार अहमद नायकू के घर में घुसकर गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद शोर होने पर आतंकी मौके से भाग निकले।

आस-पास के लोगों ने तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें स्किम्स श्रीनगर रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया। कश्मीर घाटी में एक सप्ताह में आतंकियों ने तीसरी हत्या की है। गत बुधवार को बडगाम में बीडीसी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ ही वीरवार को श्रीनगर में एडवोकेट बाबर कादरी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर