लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: विदेशी पर्यटकों की संख्या कम होने से टूरिज्म से जुड़े लोगों की बढ़ी चिंता, जानें कारण

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 10, 2022 15:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देखर्च के मामले में भी विदेशी पर्यटक सबसे आगे माने जाते हैं।देसी पर्यटकों का बजट कुछ भी नहीं होता है पर विदेशी पर्यटक जन्नत का नजारा लुटने को लूटने को भी तैयार रहते हैं।

जम्मू: इस साल चाहे रिकॉर्ड तोड़ 20.5 लाख देसी पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया था पर कश्मीरियों को सबसे ज्यादा खुशी विदेशी पर्यटकों के आने से हुई थी। चाहे विदेशी पर्यटकों की संख्या मुट्ठी भर ही थी। पर अब कनाडा और अमेरिका द्वारा अपने नागरिकों पर जम्मू कश्मीर जाने पर लगाई गई पाबंदियों ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें फैला दी हैं।

इस साल कोई ज्यादा विदेशी पर्यटक कश्मीर नहीं आए। इनकी संख्या मात्र 6200 ही थी। यह आंकड़ा ऊंट के मुंह में जीरे के समान थी। यह आंकड़ा जनवरी से जुलाई तक का ही है। पर वे देसी पर्यटकों की संख्या के आगे भारी इसलिए पड़ते थे क्योंकि जहां देसी पर्यटक 3 से 5 दिनों तक ही कश्मीर में रुकते थे तो विदेशी पर्यटक कम से कम दो सप्ताह और कभी तीन महीने तक का कार्यक्रम बना कश्मीर की खूबसूरत वादियों का नजारा ले रहे हैं।

यही नहीं खर्च के मामले में भी विदेशी पर्यटक सबसे आगे माने जाते हैं। एक हाउसबेाट वाले रियाज अहमद के बकौल, देसी पर्यटकों का बजट कुछ भी नहीं होता है पर विदेशी पर्यटक जन्नत का नजारा लुटने को लूटने को भी तैयार रहते हैं। यही कारण है कि कश्मीर में जब से आतंकवाद फैला है तबसे लेकर अब तक तत्कालीन सरकारों का जोर ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करने का इसलिए रहा था ताकि वे कश्मीर की अर्थव्यवस्था को ढर्रे पर लाने में योगदान दे सकें।

यह बात अलग है कि इस साल जनवरी में यहां मात्र 260 विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर का रुख किया था वह संख्या जुलाई के अंत तक आते आते 1793 पहुंच गई थी। जिसके साल के अंत तक 5 हजार से अधिक पहुंचने की उम्मीद तो थी पर अब कनाडा और अमेरिका जैसे देशों द्वारा अपने नागरिकों के कश्मीर की ओर जाने से आगाह किए जाने के उपरांत यह चिंता का कारण बन गया है। यह भी एक सच है कि अभी भी कुछेक अन्य देशों द्वारा अपने नागकिों की कश्मीर यात्रा प्रतिबिंधित है। इस प्रतिबंध को इतने सालों से हटवा पाने में भारत सरकार कामयाब नहीं हो पाई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकनाडाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों