लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद चुनावः भाजपा ने कश्मीर में तीसरी सीट जीती, गुपकार गठबंधन आगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 22, 2020 19:41 IST

DDC Elections Results: केंद्रशासित प्रदेश के सभी 20 जिलों में मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। डीडीसी का चुनाव आठ चरणों में हुआ। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने तथा जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद यह पहली चुनावी कवायद है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कम से कम 20 राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिया।जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की 280 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी।आजाद उम्मीदवार कई सीटों पर कांटे की टक्कर दे रहे थे।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद की 280 सीटों पर आज आरंभ हुई मतगणना के परिणाम चौंकाने वाले हैं। अभी तक घोषित हुए परिणामों के मुताबिक, भाजपा ने कश्मीर में 3 सीटों पर जीत हासिल कर खाता खोला था तो शुरुआती रूझानों में भाजपा गुपकार गठबंधन से पीछे चल रही थी।

हालांकि आजाद उम्मीदवार बहुत सी सीटों पर चुनौती दे रहे थे। भाजपा की ओर से बलहामा श्रीनगर और जिला बांडीपोरा के तुलेल इलाके से चुनावी मैदान में उतरे एजाज हुसैन व एजाज अहमद खान ने अपनी विजय दर्ज की है। वहीं पीपुल्स एलायंस में नेशनल कांफ्रेंस की महमूदा निसार ने शोपियां, श्रीनगर से आजाद उम्मीदवार शाइस्ता असलम और अपनी पार्टी के उम्मीदवार ने एक-एक सीट हासिल की है।

इसके अलावा कांग्रेस 11, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी 5 और अन्य दल व निर्दलीय उम्मीदवार 20 सीटों पर आगे हैं। जिला विकास परिषद चुनाव में अज़ाज़ हुसैन की जीत पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर घाटी में अपना खाता खोला है। हम घाटी में कई अन्य सीटों पर आगे बढ़ रहे हैं। यह दर्शाता है कि कश्मीर घाटी के लोग विकास चाहते हैं। 

मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा और पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। जिला विकास परिषद की 280 सीटों के लिए आज मंगलवार सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई। अब तक 251 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा को 61 , पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन को 78, कांग्रेस को 28 और अन्य 84 आगे चल रहे है। कांग्रेस कुछ सीटों पर गुपकार का हिस्सा है और कुछ सीटें अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रही है।

अभी तक मिले रूझानों अगर परिणाम में बदलते है तो जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव में निर्दलीय और अन्य छोटे दलों की भूमिका अहम हो जाएगी क्योंकि आजाद उम्मीदवार कई सीटों पर कांटे की टक्कर दे रहे थे। कश्मीर के अलावा राजौरी, पुंछ, रामबन, रियासी जिलों में भी निर्दलीय जीत रह रहे है। इन जिलों में अभी तक किसी को भी स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। अगले दो तीन घंटों में स्थिति के रूपष्ट होने की संभावना है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम