लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा रद्दः कश्मीर में 6 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन शुरू, बांदीपोरा में प्रभावी नहीं, नौ जिले रेड जोन में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 22, 2020 16:38 IST

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र प्रशासित जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रशासन को एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने पर मजबूर कर दिया। प्रशासन ने कश्मीर घाटी में संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मौतों को देखते हुए आज से ही पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के अन्य जिलों में भी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू जैसे लॉकडाउन की तैयारी आरंभ हो गई है।लॉकडाउन 27 जुलाई की सुबह तक श्रीनगर समेत वादी के नौ जिलों में प्रभावी रहेगा। बांदीपोरा जिले में यह लॉकडाउन प्रभावी नहीं होगा।प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाकडाउन की प्रक्रिया आज से शुरु कर दी गई है।

जम्मूः वार्षिक अमरनाथ यात्रा रद्द करने की घोषणा के साथ ही कश्मीर वादी में आज से 6 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। साथ ही जम्मू कश्मीर के अन्य जिलों में भी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू जैसे लॉकडाउन की तैयारी आरंभ हो गई है।

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र प्रशासित जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रशासन को एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने पर मजबूर कर दिया। प्रशासन ने कश्मीर घाटी में संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मौतों को देखते हुए आज से ही पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

लॉकडाउन 27 जुलाई की सुबह तक श्रीनगर समेत वादी के नौ जिलों में प्रभावी रहेगा

यह लॉकडाउन 27 जुलाई की सुबह तक श्रीनगर समेत वादी के नौ जिलों में प्रभावी रहेगा। बांदीपोरा जिले में यह लॉकडाउन प्रभावी नहीं होगा। प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाकडाउन की प्रक्रिया आज से शुरु कर दी गई है। यह वीरवार को पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। मृतकों की संख्या भी 270 हो गई है। इनमें से करीब 250 कश्मीर घाटी में ही हैं। कई स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी और कुछ प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वादी में सिर्फ बांडीपोर जिला ही ओरेंज जोन में है। अन्य नौ जिले रेड जोन में हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कश्मीर के नागरिक समाज के विभिन्न वर्ग लगातार लॉकडाउन को फिर से लागू करने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए हालात को देखत हुए प्रशासन ने लॉकडाउन-2 लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की सुबह यह लॉकडाउन समाप्त होगा।

हालात की दोबारा समीक्षा होगी

उसके बाद हालात की दोबारा समीक्षा होगी। उसके अनुरूप ही इसे हटाने या इसमें विस्तार का फैसला लिया जाएगा। लाकडाउन की अवधि के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशावली के मुताबिक सभी प्रकार के कृषि कार्य, बागवानी और निर्माण गतिविधियां जारी रहेंगे। इसके अलावा जरूरी साजो सामान के वाहनों, एलपीजी व तेल टैंकरों की आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं होगी।

इस बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुक्रवार से शुरू हो रहे वीकेंड लाकडाउन में कर्फ्यू जैसी सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी जिला प्रशासन रणनीति बना रहे हैं। इसमें पुलिस प्रशासन को विशेष दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। आम लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए सख्ती की जाएगी।

जानकारी के लिए जम्मू जिले के कई इलाकों को पहले से ही कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इन इलाकों में तारबंदी करके लाकडाउन जारी है। आगामी वीकेंड लाकडाउन में भी सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाजम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रागृह मंत्रालयगिरीश चंद्र मुर्मूकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos