जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक दिन में तीसरी बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान घायल

By पल्लवी कुमारी | Published: March 5, 2019 11:42 PM2019-03-05T23:42:20+5:302019-03-05T23:42:20+5:30

पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा पर, खासकर राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का 60 से अधिक बार उल्लंघन किया है जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गए।

Jammu and Kashmir: Ceasefire violation by Pakistan Sunderbani sector third time Pak has violated ceasefire today | जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक दिन में तीसरी बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक दिन में तीसरी बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान घायल

पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार( पांच मार्च) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित दो इलाकों में बिना किसी उकसावे के एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोले दागे और गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से मंगवार रात ग्यारह बजे भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन जारी है।  यह तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने  मंगलवार( पांच मार्च) को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में और पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नौशेरा के कालल क्षेत्र में हुई इस घटना में एक सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौशेरा के कालल क्षेत्र में एक सीमावर्ती चौकी की रक्षा में तैनात सिपाही को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा में सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे गोलीबारी की। इसके बाद शाम करीब छह बजे कृष्णा घाटी में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन बढ़ गया है।

पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा पर, खासकर राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का 60 से अधिक बार उल्लंघन किया है जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गए।

Web Title: Jammu and Kashmir: Ceasefire violation by Pakistan Sunderbani sector third time Pak has violated ceasefire today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे