लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम, सेना ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2023 13:01 IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सेना ने पकड़ लिया है। इन तीनों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ के एवओसी पर सेना ने घुसपैठ को कोशिश को नाकाम कर दिया भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया सेना को उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद मिला है

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। बुधवार को भारतीय सीमा के अंदर आतंकी घुसने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान सेना ने अभियान चला कर उन्हें पकड़ लिया।

सेना की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तीन आतंकियों को पकड़ लिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, सेना ने 30-31 मई की दरम्यानी रात को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया और बाड़ पार करने की कोशिश कर रहे 3-4 आतंकवादियों को रोक लिया। खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठा रहे हैं। 

लगभग 1.30 घंटे की गतिविधि पर नजर रखने के बाद, उन्हें चुनौती देने के लिए घात लगाकर बैठे भारतीय सेना ने गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में कुछ आतंकवादी मारे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान सेना को खून के निशान मिले और आईईटी और नार्को सहित कुछ हथियारों और युद्ध जैसे सामग्री के साथ तीन आतंकवादियों को पकड़ा गया है। सेना ने आतंकवादियों से 10 किलोग्राम आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया।

जानकारी के दौरान गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीनों आतंकियों की पहचान मोहम्मद रियाय, मोहम्मद फकरूक और मोहम्मद जुबेर के रूप में हुई है। 

मोहम्मद फकरूक के पैर में गोली लगने के कारण सेना ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। सेना की ओर से कहा गया है कि ये घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिसे नाकाम कर दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अन्य तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?