लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी के पास हथियार और गोला बारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 4, 2022 14:37 IST

पुंछ की तहसील हवेली के गांव नूरकोट में व्हाइट नाइट कोर की पुंछ ब्रिगेड और एसओजी पुंछ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Open in App

जम्मू: सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने रविवार देर रात जिला पुंछ में एलओसी से सटे गांव नूरकोट से काफी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हथियारों को देख ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह किसी हमले को अंजाम देने के इरादे से यहां छिपाए गए थे। 

जिला पुंछ की तहसील हवेली के गांव नूरकोट में व्हाइट नाइट कोर की पुंछ ब्रिगेड और एसओजी पुंछ के जवानों ने यह सर्च ऑपरेशन गुप्ता सूचना के आधार पर चलाया था। सूचना मिलते ही सेना व एसओजी का संयुक्त दल गांव में पहुंच गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अभियान के दौरान सेना ने एक जगह एक पोटली देखी। उन्हें संदेह हुआ और जब उन्होंने उसे खोला तो उसमें दो एके-47 राइफल, दो एके-47 मैगजीन, एक 223 बोर की एके शेप गन हैंडग्रिप के साथ, 233 बोर की एके शेप गन की दो मैगजीन, एक चाइनीज पिस्टल, एक चाइनीज पिस्टल मैगजीन, 63 एके-47 राउंड, एक 223 बोर एके शेप गन के बीस राउंड, चार चीनी पिस्टल राउंड बरामद हुए हैं।

इस बरामदगी को सुरक्षा बलों की ओर से बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि एलओसी के उस पार मौजूद आतंकियों की ओर से इस प्रकार बड़ी मात्रा में हथियार अपने सहयोगियों की सहायता से आतंकियों तक पहुंचा कर अपने नापाक इरादों को अंजाम देते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण