लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली सकंट, भयंकर ठंड के बीच बिजली की कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 16, 2025 09:43 IST

Jammu and Kashmir:जो इंडियन इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड कोड बैंड यानी क्रमशः 380 केवीए और 198 केवीए से काफी कम है, ऐसा कम हाइड्रो जेनरेशन और आईएसटीएस नोड्स से भारी एमवीएआर ड्रॉ के कारण है।

Open in App

Jammu and Kashmir: लगातार ठंड के तापमान के बीच, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में दिसंबर महीने में 34 प्रतिशत से ज्‍यादा बिजली की कमी होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर-2025 के लिए उत्तरी क्षेत्र में अनुमानित बिजली आपूर्ति की स्थिति के अनुसार, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 34.2 प्रतिशत बिजली की कमी होने की संभावना है।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 3737 मेगावाट की जरूरत के मुकाबले सिर्फ 2460 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। इससे यह भी पता चलता है कि 1277 मेगावाट की कमी है।

एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, सर्दियों में बढ़ोतरी के साथ, जम्मू कश्मीर कंट्रोल एरिया की मांग ज्‍यादा है और यह 3200 मैगावाट के आसपास बनी हुई है।

वे यह भी कहते थे कि सुबह और रात के समय हीटिंग लोड भी बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में मांग और बढ़ सकती है।अधिकारियों का कहना था कि यह देखा गया है कि कश्मीर घाटी के विभिन्न स्टेशनों पर 400 केवीए और 220 केवीए बस वोल्टेज बहुत कम रह रहे हैं, जो 347 केवीए और 178 केवीए तक पहुंच रहे हैं - जो इंडियन इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड कोड बैंड यानी क्रमशः 380 केवीए और 198 केवीए से काफी कम है, ऐसा कम हाइड्रो जेनरेशन और आईएसटीएस नोड्स से भारी एमवीएआर ड्रॉ के कारण है।

खास बात यह है कि नवंबर में ही अधिकारियों ने अनुमान लगाया था कि वर्ष 2034-35 तक जम्मू कश्मीर में बिजली की मांग में 49.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

अधिकारी ने स्पष्ट किया था कि पीक डिमांड औसत वृद्धि से ज्‍यादा होगी और कहा कि इस क्षेत्र में 2025-26 से 2034-2035 तक हर साल बिजली की मांग में 6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

बिजली की मांग में साल-दर-साल वृद्धि दर बताते हुए, अधिकारियों ने कहा है कि जम्मू  कश्मीर में 2025-26 में पांच प्रतिशत अतिरिक्त मांग होगी, इसके बाद 2026-27 में चार प्रतिशत, 2027-28 में चार प्रतिशत, 2028-29 में तीन प्रतिशत होगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?