लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले की बरसी पर आतंकी साजिश को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम, जम्मू बस स्टैंड से 7 किलो विस्फोटक बरामद

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2021 14:44 IST

पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी के मौके पर सुरक्षाबलों ने जम्मू बस स्टैंड पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू बस स्टैंड से 7 किलो विस्फोटक बरामद, सुरक्षा बलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया जम्मू पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है, पुलिस थोड़ी देर में कर सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

पुलवामा हमले की बरसी के मौके पर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने जम्मू बस स्टैंड से 7 किलो विस्फोटक बरामद किया है। साथ ही एक शख्स को भी गिरफ्तार किए जाने की खबर है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले शनिवार को 'द रिज़िस्टन्स फ्रंट ' (टीआरएफ) से जुड़े एक शीर्ष आतंकवादी को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले से गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले साल भाजपा के तीन नेताओं और एक पुलिस कर्मी की हत्या के सिलसिले में वांछित था। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहूर अहमद राठेर उर्फ साहिल, उर्फ खालिद जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में छिपा हुआ था। उसे अनंतनाग पुलिस ने विशिष्ट सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

टीआरएफ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है। राठेर की गिरफ्तारी से करीब हफ्ताभर पहले पुलिस ने लश्कर-ए-मुस्तफा के स्वयंभू कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक उर्फ हसनैन को जम्मू के कुंजवानी से गिरफ्तार किया था। राठेर दक्षिण कश्मीर का रहने वाला है और पाकिस्तान से आने वाले हथियारों को लेने के लिए कथित रूप से सांबा चला गया था।

राठेर ने 2004 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया था और पांच विदेशी आतंकियों के साथ भारत में घुस आया था। उसने 2006 में आत्मसमर्पण कर दिया था लेकिन पिछले साल वह फिर से आतंकवाद के रास्ते पर आ गया और टीआरएफ में शामिल हो गया।

बता दें कि दो साल पहले आज ही के दिन (14 फरवरी, 2019) को कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन आतंकी दस्ते ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलाआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"