लाइव न्यूज़ :

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने महाराष्ट्र में शांति अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:29 IST

Open in App

जालना, 24 जनवरी इस्लामिक संगठन ‘जमात-ए-इस्लामी हिंद’ की महाराष्ट्र इकाई ने शांति और मानवता के संदेश का प्रचार प्रसार करने और लोगों से नफरत तथा भौतिकतावाद को त्यागने की अपील के लिए राज्यभर में 10 दिन का अभियान शुरू किया है।

शुक्रवार को शुरू किए गए इस अभियान का नाम है ‘डार्कनेस टू लाइट’। संगठन के राज्य समन्वयक नौशाद उस्मान ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसे वक्त में जब ध्रुवीकरण एक ‘‘राजनीतिक हथियार’’ बन गया है, तब ये अभियान और प्रासंगिक हो गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने भी आध्यात्म की खोज को बढ़ा दिया है।

उस्मान ने कहा,‘‘ इसका उद्देश्य हमारे समाज को अज्ञानता के अंधकार से, घृणा से और भौतिकतावाद से बचाना है और इसे ज्ञान और समझ के उजाले की ओर ले जाना है।’’

उन्होंने कहा कि अभियान का मकसद प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य में सभी जाति और धर्मों के लोगों तक पहुंचना और व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी