लाइव न्यूज़ :

मोरबी ब्रिज हादसे में आरोपी जयसुख पटेल भेजे गए न्यायिक हिरासत में, कोर्ट में आज किया था सरेंडर

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 18:39 IST

इस घटना में कई लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में करीब 135 लोग मारे गए थे। हादसे के बाद पांच दिनों तक राहत बचाव का काम चला था। मोरबी हादसे में खुद केंद्र सरकार ने दखल देते हुए मामले की जांच के आदेश दिए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल को कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में।मोरबी ब्रिज हादसे में आरोपी है जयसुख पटेल। हादसा पिछले साल 30 अक्टूबर को हुआ था, इसमें 135 लोगों की जान गई थी।

अहमदाबाद:गुजरात में मच्छू नदी पर स्थित मोरबी ब्रिज हादसे के आरोपी ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल को मंगलवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद ये निर्णय लिया गया। 

27 जनवरी को मोरबी हादसे में पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी, जिसमें जयसुख पटेल समेत कई आरोपियों के नामों का उल्लेख किया गया था। पुलिस ने करीब 1,262 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। 

दरअसल, ओरेवा ग्रुप पर मोरबी पुल की देखभाल की जिम्मेदारी थी। घटना से कुछ दिन पहले की पुल की मरम्मत की बात कही गई और कुछ दिन बाद ही 30 अक्टूबर को लोगों से भरा पुल भरभरा कर नदी में गिर गया।

इस घटना में कई लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में करीब 135 लोग मारे गए थे। हादसे के बाद पांच दिनों तक राहत बचाव का काम चला था। मोरबी हादसे में खुद केंद्र सरकार ने दखल देते हुए मामले की जांच के आदेश दिए थे। 

चार्जशीट में 300 से अधिक गवाहों के नाम दर्ज 

27 जनवरी को दायर करीब 1,262 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी, जिसमें 300 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। मामले में पुलिस उपाधीक्षक पी एस जाला ने कहा कि मोरबी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम जे खान की अदालत में 1,262 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया गया। जाला मामले के जांच अधिकारी हैं। आगेचनिया ने कहा था कि ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने दायर आरोप पत्र में दसवें आरोपी के रूप में नामित किया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस द्वारा जयसुख पटेल का नाम दर्ज नहीं किया गया था। 

बता दें कि 30 अक्टूबर को हादसे के एक दिन बाद 31 अक्टूबर को मोरबी पुलिस ने ओरेवा ग्रुप के दो प्रबंधकों, दो टिकट लिपिकों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने ओरेवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।   

टॅग्स :ब्रिज हादसागुजरातकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?