लाइव न्यूज़ :

जयपुर: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 18, 2019 02:08 IST

राजधानी जयपुर के जेएलएन मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को रौंद डाला। इसमें दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। 

Open in App

राजधानी जयपुर के जेएलएन मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को रौंद डाला। इसमें दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार जयपुर के जेएलएन मार्ग पर जेडीए चैराहे पर देर शाम हुई इस दुर्घटना में एक तेज गति से आ रही कार ने एक कार एवं चार दुपहिया वाहनों को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों विवेक और पुनीत पाराशर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं सरिता देवी, रतन लाल मीणा, मीठालाल और धनराज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों के पिता जयपुर सेंट्रल जेल में कांस्टेबल के पद पर हैं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है जिसकी कार से यह हादसा हुआ। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं