लाइव न्यूज़ :

रतलाम स्टेशन पर जब 12 साल पहले मध्य प्रदेश एसटीएफ से हुई थी आतंकियों की भिड़ंत

By राजेश मूणत | Updated: April 1, 2022 20:12 IST

Open in App

रतलाम: राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश मामले में ये बात सामने आई है कि गिरफ्तार तीन आरोपी मध्य प्रदेश के रतलाम को मुख्यालय बनाकर आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। इस पूरे वाकये ने करीब 12 साल पुरानी घटना को भी चर्चा में ला दिया है।

2010 में रतलाम का नाम आया था सुर्खियों में

आतंकी गतिविधियों के साये में रतलाम का नाम साल 2010 मे तब भी सुर्खियों में आया था जब सिमी के आतंकियों की मध्य प्रदेश एसटीएफ से रतलाम रेलवे स्टेशन पर आमने- सामने भिड़ंत हो गई थी. इस भिड़ंत मे एसटीएफ के जवान शिवप्रतापसिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना मे एसटीएफ के ग्रुप इंचार्ज इंस्पेक्टर मनीष दुबे को हाथ मे गोली लगी थी। 

इस भिड़ंत मे सिमी आतंकी जाकिर निवासी खंडवा एवं फरहत निवासी खंडवा शामिल थे। वारदात मे जाकिर को भी गोली लगी थी। लेकिन ये दोनों ऑटो से फरार हो रहे थे कि अचानक महू रोड़ स्थित पलास होटल के सामने पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज कार्यालय मे तैनात आरक्षक अब्दुल पठान, रितेश नागर, बजरंग माली, सुरेंद्र यादव और ट्रैफिक थाने के जवान कृपा शंकर कटियार ने बहादुरी दिखाते हुए इन हथियारबंद आतंकियों मे से एक जाकिर का सामना किया और उसे धर दाबोचा था। 

फरार दूसरा आतंकी भी पकड़ा गया

जाकिर की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य टीम बनाकर आतंकी फरहत को भी पकड़ लिया गया था। एसटीएफ के जवान शिवप्रतापसिंह की वीरगति ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। बाद मे इस मामले मे शहर के तीनों थानों में करीब 8 से 10 मामले दर्ज हुए थे। लेकिन यह बेहद अफसोसजनक रहा की इन मामलों मे कई अभियुक्तों को सजा नहीं मिल पाई थी।

इस मामले मे सिमी आतंकी एहलेहदीस मस्जिद में धार्मिक गतिविधियों मे शामिल होते थे। इस मामले में एहले हदीस मस्जिद का तत्कालीन इमाम मुमताज भी आरोपी बना था।

टॅग्स :Madhya Pradeshजयपुरjaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन