लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटला: जयपुर में नीरव मोदी के 3 ठिकानों पर ईडी का छापा, अब तक 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त

By भारती द्विवेदी | Updated: February 16, 2018 17:22 IST

इसके साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में नीरव मोदी के 20 ठिकानों पर छापा पड़ चुका है।   

Open in App

नई दिल्ली, 16 फरवरी: हीरा व्यपारी नीरव मोदी के जयपुर के तीन डायमंड ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। इस छापेमारी को ईडी की तीन अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया है। इन तीन ठिकानों में दो सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में हैं। इसके साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में नीरव मोदी के 20 ठिकानों पर छापा पड़ चुका है।   

इनमें कई महंगे हीरे और, सोना और रत्न सहित कई ज्वैलरी शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मालमे में गुरुवार को ईडी (ED) ने देश में 10-12 जगहों और साथ ही अरबपति ज्वैलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ सीबीआई ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के चार अधिकारियों से पूछताछ की। 

इस भी पढ़े: PNB घोटाला: ED ने जब्त किए नीरव मोदी के 5100 करोड़ के 'अनमोल रत्न'

आपको बता दें कि ईडी और सीबीआई की टीम कल से ही नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में अब तक 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। मुंबई के काला घोड़ा इलाके में नीरव मोदी के शोरूम में कल छापा पड़ा था।

पीएनबी ने जनवरी 2018 में सीबीआई में दक्षिण मुंबई स्थित अपनी शाखाओं से करीब 280 करोड़ रुपये की जालसाजी की शिकायत की थी। लेकिन इसी हफ्ते बैंक ने कहा कि ये घोटाला करीब 11300 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी,  मेहुल चौकसी एवं अन्य के खिलाप एफआईआर दर्ज की है। नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। देश के बाहर आरोपी नीरव मोदी के होने की सूचना के बाद इंटरपोल को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं,  डिफ्यूजन नोटिस जारी कर इंटरपोल के जरिए नीरव मोदी और अन्य सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: PNB Fraud: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ भी हुआ धोखा, छोड़ेंगी नीरव मोदी का साथ

वहीं विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11300 करोड़ रुपये जालसाजी मामले में अभियुक्त नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। मोदी और चोकसी को भारत सरकार ने एक हफ्ते की मोहलत दी है ताकि वो बता सकें कि उनका पासपोर्ट हमेशा के लिए क्यों न रद्द किया जाए। विदेश मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अगर ये अभियुक्त तय समय सीमा में जवाब नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)प्रवर्तन निदेशालयसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील