लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कुकरेजा हत्याकांड: आरोपी की जमानत याचिका में हस्तक्षेप करने संबंधी पीड़िता की मां की याचिका स्वीकार हुई

By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी जाह्ववी कुकरेजा हत्या मामले में यहां की एक अदालत ने पीड़िता की मां की वह याचिका बृहस्पतिवार को स्वीकार कर ली जिसमें उन्होंने आरोपी की जमानत याचिका में हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

जाह्नवी (19) उपनगर खार में एक आवासीय इमारत में एक जनवरी को मृत पायी गई थी। वह नववर्ष पर एक पार्टी में शामिल होने गई थी।

जांच के बाद पुलिस ने उसकी सहेलियों श्री जोधानकर (24) और दीया पढालकर (19) को गिरफ्तार किया था।

पीड़िता की मां ने पढालकर की जमानत याचिका का विरोध करने की इजाजत मांगी थी। याचिका में कहा गया कि दोनों आरोपियों ने पूर्वनियोजित साजिश के तहत उनकी बेटी को पार्टी में ले जाने के लिए दबाव बनाया।

हालांकि आरोपी पढालकर ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि जाह्नवी की मौत की घटना में उसकी कोई भूमिका नहीं है।

पढालकर की जमानत याचिका पर सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले