लाइव न्यूज़ :

Jagat Prakash Nadda In Haridwar: 'वो लोग कभी मंदिर नहीं जाते पर चुनाव...' जेपी नड्डा ने मंदिर में किया दर्शन

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 16:25 IST

Jagat Prakash Nadda In Haridwar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म का उपयोग चुनाव में करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जेपी नड्डा बोले, वो लोग मंदिर नहीं जाते हैं जेपी नड्डा ने कहा मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और इंडी अलायंस वाले कहते हैं भ्रष्टाचारी को बचाओ

Jagat Prakash Nadda In Haridwar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डालोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म का उपयोग चुनाव में करते हैं। वो लोग कभी मंदिर नहीं जाते पर चुनाव के समय में मंदिरों में दर्शन करते हैं। नड्डा ने नाम लिए बगैर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हर पल देश के नाम, समाज के नाम, देश के पुनर्जागरण के नाम पर काम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग धर्म का प्रयोग चुनावी समय में करते हैं। वो कभी मंदिर नहीं जाते हैं, लेकिन चुनाव के समय मंदिरों के दर्शन करते हैं, जनेऊ पहनकर दिखाते हैं कि मैं भी जनेऊ पहनता हूं। ये लोग धर्म का उपयोग करने का प्रयास करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'यही समय है, सही समय है'। ये जो सही समय है, ये भारत के गौरव का है। मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और इंडी अलायंस वाले कहते हैं भ्रष्टाचारी को बचाओ। ये इसलिए भ्रष्टाचारियों को बचाने की बात कर रहे हैं, क्योंकि ये सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ये सभी परिवारवादी पार्टियां हैं और इनको अपने परिवार को बचाना है।

मोदी के नेतृत्व में किसान, महिला, युवा और गरीब... सभी का सशक्तिकरण हुआ है। मोदी सरकार ने उज्ज्वाल योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उनको धुएं से राहत दिलाई। गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत छत मिला। आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है।

मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 किलो अनाज मिल रहा है। आज देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं और अति गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। मोदी ने अब राजनीति की परंपरा बदल दी है। कांग्रेस लोगों को जातियों में बांटकर, एक-दूसरे को लड़ाकर, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करते थे। आज मोदी के नेतृत्व में विकास और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति चल पड़ी है।

टॅग्स :Haridwarलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावजेपी नड्डाअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब