आईटीओः किसानों और पुलिस में भिड़ंत, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए

By भाषा | Published: January 26, 2021 01:35 PM2021-01-26T13:35:07+5:302021-01-26T13:35:07+5:30

ITO: Clashes, lathicharge, tear gas shells fired in farmers and police | आईटीओः किसानों और पुलिस में भिड़ंत, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए

आईटीओः किसानों और पुलिस में भिड़ंत, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए

नयी दिल्ली, 26 जनवरी कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ पहुंचने के बाद लुटियन दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

किसानों ने तय समय से पहले विभिन्न सीमा बिंदुओं से अपनी ट्रैक्टर परेड शुरू की। किसान अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए।

प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए दिखे। पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ITO: Clashes, lathicharge, tear gas shells fired in farmers and police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे