लाइव न्यूज़ :

लद्दाख सीमा तक पहुंचना हो जाएगा आसान, जेड मोड़ टनल का निर्माण समय पहले हो सकता है पूरा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 2, 2022 16:19 IST

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण करीब 6.5 किमी लंबी जेड-मोड़ सुरंग पर तेजी से काम हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस टनल के बनने से कश्मीर व लद्दाख के बीच साल भर संपर्क सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में करीब 6.5 किमी लंबी जेड-मोड़ सुरंग का निर्माण कार्य बेहद तेजी से चल रहा हैउम्मीद की जा रही है कि टनल निर्माण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगाइस टनल के बनने से कश्मीर और लद्दाख के बीच साल भर संपर्क सुनिश्चित हो सकेगा

जम्मू: पर्यटन और सामरिक नजरिये से बेहद महत्वपूर्ण करीब 6.5 किमी लंबी जेड-मोड़ सुरंग पर काम जिस तेजी से चल रहा है, उससे उम्मीद की जा रही है कि टनल निर्माण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। यह टनल भारतीय सेना के एक रणनीतिक परियोजना का हिस्सा है, जिसके तहत कश्मीर व लद्दाख के बीच साल भर संपर्क सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कामयाबी मिलेगी।

इस टनल पर जिस गति से कार्य चल रहा है उससे यही उम्मीद लगाई जा रही है कि जुलाई 2023 के निर्धारित समय से पहले ही यह लद्दाख सीमा तक पहुंच को आसान बना देगी। इस संबंध में टनल का काम करने वाली कंपनियों नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह हाईवे पर गगनार इलाके के पास बन रही जेड-मोड़ टनल प्रोजेक्ट पर काम बेहद तेजी से चल रहा है।

यह सुरंग कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग के साथ हर मौसम में संपर्क स्थापित को सुनिश्चित करेगी, जो आमतौर पर भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण सर्दियों में बंद रहता है। पत्रकारों से बात करते हुए एनएचआईडीसीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक वीके पाण्डेय ने कहा कि जेड-मोड़ सुरंग पर काम तेज गति से चल रहा है और अगले साल जुलाई में ही इसका कार्य पूरा हो जाएगा जबकि इसकी निर्धारित तिथि तक दिसंबर 2023 तय की गई है।

उन्होंने कहा कि अप्रोच रोड के निर्माण और लाइनिंग, लाइटिंग, फिनिशिंग और वेंटिलेशन जैसे आंतरिक कार्य सहित केवल 30 से 40 फीसदी काम ही लम्बित हैं। जबकि एप्को इंफ्राटेक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस प्रसाद ने बताया कि जल्द ही सुरंग का काम पूरा होने के बाद इसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

प्रसाद ने कहा कि 6.5 किमी लंबी जेड-मोड़ सुरंग सोनमर्ग को 5 किमी संपर्क सड़क के साथ जोड़ेगी। ष्यह एक बाय डेरेक्शनल सुरंग के साथ-साथ किसी भी घटना के लिए बचाने वाली सुरंग है। यह सुरंग केंद्र द्वारा घोषित रू 2379 करोड़ रुपये की परियोजना का एक बड़ा हिस्सा है।

तत्कालीन मुख्य कार्यकारी एजेंसी आईएल एंड एफएस द्वारा वित्तीय समस्याओं के चलते इस काम को छोड़ दिया था, जिस कारण 2017 और 2019 के बीच जेड-मोड़ सुरंग पर काम दो साल के लिए रुका हुआ था। फिर केंद्र सरकार को परियोजना के लिए दूसरी बार 24 जून 2019 को बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) वार्षिकी आधार पर बोलियां आमंत्रित करनी पड़ीं। बाद में सरकार ने महत्वपूर्ण -जेड मोड़ सुरंग को एपको अमरनाथजी टनलवे प्राइवेट लिमिटेड के हवाले कर दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuलद्दाखRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी