लाइव न्यूज़ :

यह कोई विद्रोह नहीं था, क्या NCP ने मुझे हटाया, क्या मुझे हटाये जाने के बारे में पढ़ा: अजित पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 18:25 IST

बैठक के बाद मीडिया में राकांपा विधायक अजित पवार ने कहा कि यह कोई विद्रोह नहीं था। अजित पवार ने अल्प समय के लिये रही भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के समर्थन पर कहा। क्या राकांपा ने मुझे हटाया? क्या राकांपा से मुझे हटाये जाने के बारे में पढ़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए भाजपा से हाथ मिलाते हुए शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।सदन में बहुमत साबित किए जाने से पहले उन्होंने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने बुधवार को पार्टी विधायकों की बैठक में हिस्सा लिया और उनका विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन किया।

बैठक के बाद मीडिया में राकांपा विधायक अजित पवार ने कहा कि यह कोई विद्रोह नहीं था। अजित पवार ने अल्प समय के लिये रही भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के समर्थन पर कहा। क्या राकांपा ने मुझे हटाया? क्या राकांपा से मुझे हटाये जाने के बारे में पढ़ा। 

अजित पवार ने देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए भाजपा से हाथ मिलाते हुए शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, हालांकि सदन में बहुमत साबित किए जाने से पहले उन्होंने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुंडे ने बताया कि पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, विश्वास मत, राकांपा प्रमुख शरद पवार के 12 दिसंबर को 80वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के तौर पर बृहस्पतिवार शाम शपथ लेंगे।

मुंडे ने पत्रकारों को बताया, ‘‘ हमने विश्वास मत के बारे में चर्चा की। दादा (अजित पवार) ने भी बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने (सुनील) तटकरे साहेब और (राकांपा प्रदेश प्रमुख) जयंत पाटिल साहिब के साथ ही हमारा मार्गदर्शन किया।’’ मुंडे ने कहा, ‘‘दादा ने कहा कि हम सब एक हैं। मैंने पहले भी यह कहा था। (शरद) पवार साहेब का नेतृत्व सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व है।’’

वाई बी चव्हाण केंद्र में हुई बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेता छगन भुजबल और दिलीप वासले पाटिल ने भी हिस्सा लिया। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में अजित पवार पुणे की बारामती सीट से 1.65 लाख मतों से विजयी हुए थे। बीते शनिवार को उनके भाजपा से हाथ मिलाने और देवेंद्र फड़नवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने से उनकी पार्टी और परिवार स्तब्ध रह गया था।

राकांपा ने उसी दिन अजित को पार्टी के विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया था। हालांकि वह पार्टी के सदस्य बने रहे। अजित ने मंगलवार को ‘निजी कारणों’ का हवाला देकर उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस कदम के चलते देवेंद्र फडणवीस को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और राज्य की भाजपा नीत सरकार गिर गई। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो