लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन के युग में घाटी में ‘पीसीओ और एसटीडी बूथ’ के दिन फिर से लौटे, नए लैंडलाइन कनेक्शन के सैकड़ों आवेदन प्राप्त

By भाषा | Updated: September 3, 2019 20:18 IST

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को नये लैंडलाइन (टेलीफोन) कनेक्शन के सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं। सिविल लाइन इलाके में कई सारे अस्थायी सार्वजनिक कॉल कार्यालय (पीसीओ) खुल गये हैं। दरअसल, इन इलाकों में लैंडलाइन टेलीफोन सुविधाएं बहाल हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की घोषणा से कुछ घंटे पहले सरकार ने राज्य में टेलीफोन एवं संचार सेवाओं के सभी माध्यम बंद कर दिये थे। लैंडलाइन सेवाएं बहाल हो गई हैं लेकिन श्रीनगर शहर के वाणिज्यिक इलाकों सहित घाटी के कई हिस्सों में यह अब भी ठप है।

मोबाइल फोन के युग में यहां अस्थायी पीसीओ के बाहर कतार में खड़े सैकड़ों लोग अपने सगे-संबंधियों को फोन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा सकते हैं और ऐसा लगता है कि घाटी में ‘‘पीसीओ और एसटीडी बूथ’’ के दिन फिर से लौट आए हैं।

वहीं, सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को नये लैंडलाइन (टेलीफोन) कनेक्शन के सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं। सिविल लाइन इलाके में कई सारे अस्थायी सार्वजनिक कॉल कार्यालय (पीसीओ) खुल गये हैं। दरअसल, इन इलाकों में लैंडलाइन टेलीफोन सुविधाएं बहाल हो गई हैं।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पिछले महीने रद्द किये जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की केंद्र की घोषणा से कुछ घंटे पहले सरकार ने राज्य में टेलीफोन एवं संचार सेवाओं के सभी माध्यम बंद कर दिये थे।

हालांकि, कुछ इलाकों में लैंडलाइन सेवाएं बहाल हो गई हैं लेकिन श्रीनगर शहर के वाणिज्यिक इलाकों सहित घाटी के कई हिस्सों में यह अब भी ठप है। जवाहर नगर में मोहम्मद सलीम (बदला हुआ नाम) के घर में उसके रिश्तेदारों की भारी भीड़ लगने लगी थी।

दरअसल, लोग फोन करने के लिए उनके घर के लैंडलाइन फोन का उपयोग करना चाहते थे। सलीम ने कहा, ‘‘लोगों की भारी भीड़ का प्रबंधन करने में मुश्किल हो रही थी। इसलिए मैंने अपने लैंडलाइन को एक भुगतान के साथ सेवा में तब्दील करने का फैसला किया।’’

अपने घर में दो लैंडलाइन फोन रखने वाले इस कारोबारी को लगता है कि सरकार को शहर के उन सभी हिस्सों में पीसीओ खोलना चाहिए, जहां अब तक टेलीफोन सेवाएं बहाल नहीं हुई हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार सभी पुलिस थानों में मुफ्त टेलीफोन सुविधाएं मुहैया कर रही है ताकि देश में कहीं भी अपने सगे-संबंधियों से संपर्क करने के इच्छुक लोगों की मदद की जा सके।

सकीना, जिनकी बेटी राजस्थान में रह कर पढ़ाई करती है, ने कहा ‘‘महिलाएं फोन करने के लिए थाना जाने में सहज महसूस नहीं करती...मैं यहां कहीं अधिक सहज महसूस करती हूं, हालांकि मुझे करीब 10 किमी सफर करना पड़ा।’’ अस्थायी पीसीओ मालिकों का मानना है कि यदि सरकार ने घाटी में मोबाइल फोन सेवाओं का निलंबन जारी रखा तो इस तरह की और दुकानें खुल जाएंगी।

इस बीच, सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शहर के हर सक्रिय एक्सचेंज में नये लैंडलाइन कनेक्शन के सैकड़ों आवेदन मिले हैं। बीएसएनएल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इसके व्यवहार्यता मुद्दे पर गौर कर रहे हैं और जहां संभव होगा वहां कनेक्शन देंगे।’’ 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकारमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है