लाइव न्यूज़ :

कन्नौज में आयकर विभाग ने फिर मारा छापा, अखिलेश यादव के करीबी MLC पम्पी जैन समेत इत्र व्यापारियों पर रेड

By अनिल शर्मा | Updated: December 31, 2021 11:55 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआईटी इत्र कारोबार से जुड़ी कंपनियों के कई ठिकानों की तलाशी ले रही है IT ने सपा एमएलसी पम्मी जैन के यहां भी छापेमारी की हैकरीबियों पर IT की छापेमारी पर सपा ने कहा कि BJP डरी हुई है

लखनऊः आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में इत्र व्यापारियों और इससे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर, कन्नौज, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

आयकर विभाग इत्र कारोबार और संबंधित व्यवसाय से जुड़ी कुछ कंपनियों के कई ठिकानों की तलाशी ले रहा है। जिन कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई है उनकी पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है।

सपा ने कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था, इसलिए ‘‘भाजपा सरकार’’ ने छापेमारी करवाई है। राज्य में अगले साल के शुरु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जैन द्वारा तैयार ‘समाजवादी इत्र’ को अखिलेश यादव ने हाल ही में पेश किया था।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत काम करने वाली जांच एजेंसी- माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने हाल में कानपुर और कन्नौज में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान इत्र व्यापारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया और 197 करोड़ रुपये से अधिक नकद धन राशि के अलावा 26 किलोग्राम सोना और भारी मात्रा में चंदन का तेल जब्त किया गया। आयकर विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के तहत कार्य करता है।

टॅग्स :अखिलेश यादवआयकरउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित