लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा, 'बिना कांग्रेस के बीजेपी विरोधी मोर्चे की कल्पना करना असंभव है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2022 12:05 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने केसीआर और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि वर्तमान राजनीतिक हालात में बिना कांग्रेस के बीजेपी विरोधी किसी भी मोर्चे की कल्पना करना असंभव है। राउत ने कहा कि शिवसेना पहले भी यह बात ममता बनर्जी के साथ हुई मीटिंग में कह चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को सीएम उद्धव ठाकरे और तेलंगाना के सीएम केसीआर के बीच हुई मुलाकात हुई संजय राउत ने मुलाकात के बाद कहा कांग्रेस के बगैर बीजेपी विरोधी फ्रंट की कल्पना भी हो सकती हैकेसीआर विभिन्न राजनीतिक दलों को लेकर बीजेपी के खिलाफ फ्रंट बनाने की कवायद कर रहे हैं

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस के बिना देश में भाजपा विरोधी फ्रंट बनना संभव नहीं है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने यह बयान रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी नेता शरद पवार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से बीच हुई मुलाकात के बाद दिया।

संजय साउत ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान हालात में बिना कांग्रेस के बीजेपी विरोधी किसी भी राजनीतिक मोर्चे की कल्पना ही नहीं हो सकती है।

संजय राउत ने इस मामले में जोर देते हुए कहा, "शिवसेना ने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस के बगैर कोई फ्रंट बनेगा, ममता बनर्जी ने जब यह बात कही थी तब शिवसेना वो पहली राजनीतिक पार्टी थी, जिसने स्पष्ट कहा था कि उन्हें कांग्रेस को भी साथ लेने के बारे में सोचना चाहिए।"

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादक संजय राउत ने कहा कि कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

राउत ने आगे कहा कि इसमें राजनीतिक फ्रंट के साथ-साथ देश के वर्तमान हालात के बारे में गहन चर्चा हुई। दोनों नेताओं की बीत कई महत्वपूर्ण विषयों पर आपसी सहमति बनी। केसीआर बहुत ही ऊर्जावान और जुझारू नेता हैं और सबको साथ में लेकर चलने में भरोसा रखते हैं।

मालूम हो कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने रविवार को कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच इस बैठक से भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक एकता को मजबूत बनाने में बल मिलेगा। 

वहीं इस मुलाकात से पहले तेलंगाना के सीएम केसीआर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस पार्टी को देश से ''निष्कासित'' कर देना चाहिए नहीं तो यह देश ''बर्बाद'' हो जाएगा।

इसके साथ ही केसीआर ने विपक्षी दलों से अपील की कि वो भाजपा को सत्ता से "बाहर" करने के लिए साझा मंच पर साथ आएं। अपने इस योजना के तहत केसीआर जल्द ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने की भी मिलने वाले हैं।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाK Chandrashekhar Raoममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप