लाइव न्यूज़ :

गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का ब्योरा देना सभी का कर्तव्य : राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:16 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश को तमाम लोगों के महत्वपूर्ण योगदान के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई है और आजादी में भूमिका निभाने वाले गुमनाम लोगों का भी ब्योरा जनता तक पहुंचाना सभी का कर्तव्य है।

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति कोविंद बुधवार को चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इस दौरान हम स्वतंत्रता संग्राम के उन गुमनाम नायकों के योगदान को याद करेंगे जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।’’

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों अजीजन बाई, मैनावती, जयदेव कपूर, शिव वर्मा, विजय कुमार सिन्हा और डॉ. गया प्रसाद को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ''ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान के कारण भारत को स्वतंत्रता मिली है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।''

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी राष्ट्र के उज्‍जवल भविष्‍य की नींव, अतीत के अनुभव और पूर्वजों की विरासत से मजबूती प्राप्त करती है। एक सुदृढ़, यशस्वी, विकसित और समृद्ध भारत के लिए निर्माण में हम सबकी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।''

चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ''हरमोहन सिंह का जीवन सादगी और जनसेवा का उत्तम उदाहरण है। 1984 में उन्‍होंने सांप्रदायिक सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्‍होंने उन्मादी भीड़ का डटकर मुकाबला किया और बड़ी संख्या में लोगों की लजान बचाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका जीवन भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। हरमोहन सिंह सादगी और जनसेवा के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने लोगों के जीवन में, विशेषकर हाशिये पर रहने वालों और किसानों के जीवन में खुशियाँ लाने का प्रयास किया।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि ग्राम सभा से लेकर राज्यसभा तक, कृषि के बारे में हरमोहन सिंह के विचारों को नीति निर्माताओं ने बहुत गंभीरता से सुना।

शिक्षा के क्षेत्र में हरमोहन सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वह समझते थे कि शिक्षा हर परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। वह कहते थे कि शिक्षा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और समाज तथा देश को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा साधन है।''

इससे पहले राष्ट्रपति का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकेरी हवाईअड्डे पर किया। बृहस्‍पतिवार को राष्ट्रपति कोविंद हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि चौधरी हरमोहन सिंह यादव विधान परिषद और राज्यसभा के सदस्य समेत कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर रहे और और उन्‍हें 1984 के दंगों में सिखों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति ने 1991 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। शौर्य चक्र वीरता के कार्यों के लिए नागरिकों को दिया जाने वाला पदक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित