लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने कहा, बेहतर होगा कि विधानसभा भंग कर दें और नये सिरे से चुनाव कराएं, हम इसका स्वागत करेंगे

By भाषा | Updated: May 28, 2019 17:43 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के किसी विधायक के कांग्रेस या जेडीएस में शामिल होने की संभावना को भी खारिज कर दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 25 में हमने जीत हासिल की है और 224 विधानसभाओं में से 177 में हम नंबर एक पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा का एक भी विधायक कांग्रेस या जनता दल एस में नहीं जाएगा जैसा कि ये दल दावा कर रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मैं परेशान नहीं हूं। यह असंभव है। वे भ्रम पैदा करने के लिए ऐसा कह रहे हैं।’’

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि बेहतर होगा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन विधानसभा को भंग कर दे और नये सिरे से चुनाव हों।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के किसी विधायक के कांग्रेस या जेडीएस में शामिल होने की संभावना को भी खारिज कर दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 25 में हमने जीत हासिल की है और 224 विधानसभाओं में से 177 में हम नंबर एक पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर होगा कि वे विधानसभा भंग कर दें और नये सिरे से चुनाव कराएं। हम इसका स्वागत करेंगे।’’

येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा का एक भी विधायक कांग्रेस या जनता दल एस में नहीं जाएगा जैसा कि ये दल दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं परेशान नहीं हूं। यह असंभव है। वे भ्रम पैदा करने के लिए ऐसा कह रहे हैं।’’ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को झटका लगा है जहां दोनों दल केवल एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाए।

दोनों गठबंधन सहयोगियों के बीच असहमति भी बढ़ रही है। उनके कुछ सदस्यों ने दावा किया है कि गठबंधन में चुनाव लड़ने की वजह से उनकी पार्टियों का प्रदर्शन इतना खराब रहा। सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी सक्रिय हो गये हैं और असंतुष्ट विधायकों, खासकर कांग्रेस सदस्यों के साथ निजी तौर पर मिल रहे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के साथ मित्रता दिखा रहे असंतुष्ट कांग्रेस विधायक रमेश जरकिहोली ने लोकसभा चुनाव के बाद कुछ विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। इसके बाद गठबंधन के नेताओं की चिंता बढ़ गयी है। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब