लाइव न्यूज़ :

इसरो, आईआईएससी के दल ने बाह्य अंतरिक्ष में जीव विज्ञान संबंधी प्रयोगों के लिए बनाया उपकरण

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:26 IST

Open in App

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसंधानकर्ताओं ने एक सर्व सुविधायुक्त, आत्मनिर्भर एवं मॉड्यूलर (जिसमें अनेक हिस्से होते हैं) उपकरण बनाया है जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में मददगार होगा। इस उपकरण की मदद से वैज्ञानिक बाह्य अंतरिक्ष में जीव विज्ञान संबंधी प्रयोग करने में सक्षम हो सकेंगे। बेंगलुरु स्थित आईआईएससी की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि ‘एक्टा एस्ट्रोनॉटिका’ में प्रकाशित अध्ययन में अध्ययन दल ने दिखाया कि ‘स्पोरोसारसिना पास्चराई’ नाम के जीवाणु के विकास पर नजर रखने और उसे उत्प्रेरित करने के लिए उपकरण का किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, वह भी इस तरह जिसमें मानवीय दखल कम से कम हो। इसमें बताया गया कि इस तरह के जीवाणु कठोर पर्यावरण में किस प्रकार का व्यवहार करते हैं, यह समझने पर मानव अंतरिक्ष मिशन मसलन इसरो द्वारा नियोजित भारत के पहले मानव वाले अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी। इस अध्ययन से जुड़े वरिष्ठ अध्ययनकर्ता एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक कौशिक विश्वनाथन ने कहा, ‘‘इसके पूरी तरह से सर्व सुविधायुक्त होने की जरूरत है, जिसकी किसी और पर निर्भरता नहीं हो। इसके अलावा सामान्य प्रयोगशाला की तरह आप समान संचालन परिस्थितियों की उम्मीद नहीं कर सकते।’’ आईआईएससी और इसरो के दल द्वारा तैयार किए गए उपकरण में जीवाणु विकास पर नजर रखने के लिए एलईडी और फोटोडाओड सेंसर है। इसमें भिन्न प्रयोगों के लिए विविध कक्ष हैं और प्रत्येक कक्ष से डेटा एकत्रित और सुरक्षित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: इसरो ने 'गगनयान' सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, वीडियो जारी किया

भारत'नोक्कू-कुली' वसूलने के लिए इसरो के ट्रक को रोका गया

भारत'नोक्कू-कुली' वसूलने के लिए इसरो के ट्रक को रोका गया

भारतदेश के 100 जिलों पर जलवायु परिवर्तन की सबसे अधिक मार पड़ सकती है: अध्ययन

भारत30 अगस्त : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त के लिए हत्या कराई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर